Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर की इंडस्ट्री ने दिया सुशील रिंकू को खुला समर्थन, भारी मतों से विजयी बनाने का प्रण 

 

 

शहर के उद्यमियों व व्यापारियों ने कहा इस बार सभी मिलकर भाजपा की झोली में डालेंगे ये सीट

 

G2Mजालंधर (विक्रांत मदान)8 मई24:-भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को आज जालंधर की इंडस्ट्री ने अपना खुला समर्थन दे दिया है और यह कारण लिया है कि इस बार सुशील रिंकू को भारी मतों से विजई बनाकर यह सीट बीजेपी की झोली में डालेंगे। आज गदाईपुर में शहर के विभिन्न औद्योगिक संगठनों की तरफ से एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सुशील रिंकू भी शामिल हुए। गदाईपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की टीम ने कार्यक्रम में पहुंचने पर सुशील कुमार रिंकू को सम्मानित किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उद्योग जगत के लिए जो कुछ किया है वह इससे पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि शहर के सभी उद्योगपति व व्यापारी इस बार भाजपा को जीतने के लिए एकजुट है और बड़ी तादाद में मतदान करके सुशील रिंकू की जीत सुनिश्चित करवाएंगे। उद्यमियों ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने 10 साल में देश में जो कार्य किए हैं उससे देश के हर वर्ग से संबंधित लोग बेहद खुश हैं और अब तीसरी बार भी देश की कमान भाजपा को सौपना चाहते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि वह पहले भी बतौर सांसद लगातार जालंधर की भलाई के लिए काम करते रहे हैं और आगे भी अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह जालंधर के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में ऐसे मुद्दे हल किए हैं जिन्हें आजादी के बाद से किसी भी सरकार ने हाथ नहीं डाला था। 

 

इस कार्यक्रम में गदाईपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की संपूर्ण टीम एवं वरिष्ठ सदस्य श्री जसमीत राणा, श्री गुरनाम चोपड़ा, श्री दीपेंद्र सिंह, श्री जगदीश विज, मधुसूदन अरोड़ा,सुखविंदर कालिया, विशाल शर्मा, राहुल शर्मा, रमन कालरा, दीपक चोपड़ा, मनोज अरोड़ा, निखिल खन्ना, अजय वर्मा,संजय गुप्ता,संजय खरबंदा, अरुण कोहली, मुनीश जुनेजा, संजीव खुल्लर, नितिन पूरी, कमल टंडन, नवदीप बेदी, कुलदीप सिंह, नवजीत सिंह, हितेश दत्ता,शेखर धवन,तुषार गुप्ता, मनोज अग्रवाल,सुनील मेहता,राहुल विज, रेशम सिंह,सुरेंद्र पाल,अनिल शर्मा, डॉक्टर बाली, रामकुमार एवं पियूष सेठ मौजूद रहे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266274

Share this Post