Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*जालंधर लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत उपरांत शाहकोट हल्के के धुस्सी बांध से प्रभावित 90 किलोमीटर क्षेत्र को 125 करोड़ की लागत से पुरा करेगी मोदी सरकार --सुशील रिंकू

 

जालंध/शाहकोट आज तिथि 05 मई (विक्रांत मदान) : जालंधर लोकसभा से भाजपा नेता सुशील रिंकू शाहकोट हल्के में तुलसी बांध से प्रभावित होने वाले  लोगों की सुरक्षा के लिए इतना चिंतित है कि उन्होंने इस बात का आश्वासन पूरे जोर से दिया है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के उपरांत 90 किलोमीटर के धुस्सी बांध से प्रभावित क्षेत्र को 125 करोड़ की लागत से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पूरा किया जाएगा।उन्होंने कहा कि 1 साल पहले जहा बाढ़ आने से सामान्य जीवन अस्त व्यस्त हो गया था और इस इलाके के लोगों को जहां से पलायन करना पड़ा था और उनका करोड़ों का नुकसान हुआ था जिसकी भरपाई आज तक पंजाब की आप सरकार किसी भी तरह पुरी नही कर पाई है और ना ही आने वाले समय में इसे पूरा करेगी। सुशील रिंकू ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा से ही राष्ट्र के लोगों के प्रति समर्पित है और राष्ट्र के लोगों की आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जहां इस समस्या से निजात होने के बाद बाद इन क्षेत्र के लोगों को अपनी सुरक्षा की चिंता खत्म हो जाएगी वहीं जो किसान भाजपा का विरोध कर रहे हैं उन्हें इस बात पर यकीन हो जाएगा कि भाजपा हमेशा उनके साथ है उनके साथ ही रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी झूठ की दुकान है और इनका काम चुनावों के दौरान शुरू हो जाता है और उसके बाद यह पांच साल परदे से गायब हो जाते हैं।उन्होंने कहा कि इनको जालंधर लोकसभा हल्के की इतनी ज्यादा ही चिंता होती तो कांग्रेस कार्यकाल और वर्तमान में आप सरकार ने इस क्षेत्र के लोगों की सुध बुध क्यों नहीं ली और अभी तक मान सरकार की अनदेखी का शिकार हो रहे है।उन्होंने कहा कि इस बार जालंधर देहात का एक-एक वोट भाजपा के हित में जाएगा और और मैं संसद में जालंधर की समस्याओं को दूर करने के लिए आने वाले 5 साल प्राथमिकता के आधार पर जनता के मुद्दों को केंद्र सरकार के आगे रखूंगा और उनका हल करवाऊंगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266299

Share this Post