Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*जलांधर के रूके हुए विकास की रफ्तार को भाजपा ही करेगी पूरा--मनोरंजन कालिया*

*जालंधर सेंट्रल हल्के के बाबा बूढ़ा जी नगर में लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा द्वारा सफल बैठक का आयोजन*

 *भाजपा जलांधर लोकसभा जीत कर बनायेगी इतिहास--सुशील रिंकु*

जलांधर आज तिथि 05 (विक्रांत मदान) : भारतीय जनता पार्टी सेंट्रल हल्के में मंडल 5 के अध्यक्ष राकेश शर्मा की अगुवाई में लोकसभा चुनावों को लेकर सफल बैठक का आयोजन बाबा बूढ़ा जी नगर रामा मंडी में हुआ।इसमें विशेष रुप से पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,जालंधर लोकसभा सीट के लिये भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकु उपस्थित हुए। इस बैठक को सफल बनाने में मंडल 5 सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विशेष योगदान दिया।इस अवसर पर मनोरंजन कालिया ने कहा कि भाजपा के निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ताओं की मेहनत इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजयी बनायेगी।उन्होंने कहा कि जलांधर के रूके हुए विकास की रफ्तार को भाजपा ही पूरा करेगी।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार की विकासशील नीतियोँ को आम लोगों तक पहुँचाने का कार्य हमारा कार्यकर्ता करेगा।उन्होंने कहा कि जलांधर के लोगों ने इस बार भाजपा को जिताने का मन बना लिया है।इस अवसर पर सुशील रिंकु  ने कहा कि किसी भी सगठंन को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता ही आधार होता है और हमारा कार्यकर्ता पार्टी के प्रति पूरा समर्पित है।उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनावों में जीत का श्रेय हमारे मेहनती कार्यकर्ताओं को जायेगा जो दिन रात पार्टी के लिए मेहनत कर रहे है।उन्होंने कहा कि भाजपा का किसी से कोई मुकाबला नही है तथा इस बार जालंधर सीट जीत कर पार्टी इतिहास बनायेगी।इस अवसर पर हरिंदर सिंह काहलों, शाम शर्मा, मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा, चंदन रखेजा, गुरुमीत सिंह, अरुण खुराना, विक्रम शर्मा, फकीर चंद, सचिन शर्मा, जरनैल डिपला, रविंदर सोनकर आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221177

Share this Post