Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

"जालंधर लोकसभा के देहात में भाजपा ने सभी राजनैतिक दलो के समीकरण हिलाये, हल्का आदमपुर में दर्जनों सरपंचों ने भाजपा की ज्वॉइन"

 

 

भाजपा का बढ़ता जनादर विरोधियों की हार को कर रहा पक्का--सुशील रिंकु

 

G2Mजलांधर आदमपुर4may24:-भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा के देहात में आदमपुर हल्के के झंडू सिंघा पतारा सर्कल में भाजपा ने सभी राजनैतिक दलो के समीकरण हिलाते हुए दर्जनों सरपंचों ने लोगों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा ज्वॉइन की है।इस अवसर पर जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा,देहाती अध्यक्ष रणजीत पवार,संदीप वर्मा,योगी तल्हन,मंजीत बाली, परशोतम गोगी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।इस अवसर पर सुशील रिंकु ने कहा कि भाजपा ज्वाइन करने वालो की रफ्तार ने विरोधियों को चारों खाने चित्त कर दिया है।उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसने हर भारतीय की आशाओं के अनुरूप नीतियां बनाई और उन्हें धरातल पर लागू किया है।उन्होंने कहा कि भाजपा के निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज जालंधर में पार्टी का जनाधार मजबूत हुआ है और इसी का नतीजा है कि पूरा देश मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुकता के साथ तैयार बैठा है।उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा जीत का नया इतिहास लिखेगी और उसके लिए हम सभी को आज से ही यह संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221176

Share this Post