Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने साथियों सहित किया कर्मजीत कौर चौधरी का भाजपा में शामिल होने पर पुष्पित अभिनंदन* 

 

*भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने साथियों सहित किया कर्मजीत कौर चौधरी का भाजपा में शामिल होने पर पुष्पित अभिनंदन* 

*राकेश राठौर ने कर्मजीत कौर चौधरी से मुलाकात कर की लोकसभा चुनावो पर चर्चा*

*जालंधर 4 मई (विक्रांत मदान) :  जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने आज अपने साथियों सहित कर्मजीत कौर चौधरी( पत्नी पूर्व सांसद जालंधर स्वर्गीय संतोख सिंह चौधरी )के निवास स्थान पर उनका विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल होने  पुष्पित अभिनंदन किया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा जालंधर के संयोजक रमन पब्बी, सुभाष सूद, स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष, मनीष विज, स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष कुणाल गोस्वामी ,जिला सचिव अमित भाटिया, दविंदर कालिया, संजीव शर्मा मनी, नितिन बहरोल ,वरुण नागपाल, मणि कुमार ,नरेश दीवान , उपस्थित थे इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कर्मजीत कौर चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका भाजपा के परिवार में स्वागत किया और जालंधर लोकसभा के चुनावो की रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है।* 
*कर्मजीत कौर चौधरी ने भी कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच को लेकर ही भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ी है उन्होंने कहा कि वह जालंधर जिले के उद्योगपतियों, युवाओं, किसानो,व्यपारियो,और प्रमुख समाजसेवी संगठनों को जोड़कर भारतीय जनता पार्टी का आधार मजबूत करेंगे और यहां से भाजपा का सांसद बनाकर लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे*

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266299

Share this Post