Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

प्रदेश में पिछले सारे रिकार्ड तोड़ेगी कांग्रेस: पीसीसी अध्यक्ष राजा वड़िंग

पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं: वडिंग 

लुधियाना, 4 मई (विक्रांत मदान ) 

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस लोकसभा चुनाव के पिछले सारे रिकार्ड तोड़ेगी। 

शनिवार को चुनाव प्रचार के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में यह चुनाव "कांग्रेस बनाम बाकी अन्य पार्टियां" है। उन्होंने दावा किया है कि केवल कांग्रेस पार्टी ही पूरे पंजाब में मौजूदगी है, जबकि अन्य सभी पार्टियां बेहद कमजोर और हल्के स्तर की हैं।

पीसीसी अध्यक्ष ने सत्तारूढ़ 'आप' की संभावनाओं के सवाल पर स्पष्ट किया कि 2022 में सिर्फ बदलाव महज इतेफाक था। मगर अब लोकसभा चुनाव में ''लुधियाना समेत 'आप' के ज्यादातर उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएंगे”।

उन्होंने 'आप' के दिल्ली सहित अन्य राज्यों के लोकसभा प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2019 में पार्टी का सात संसदीय क्षेत्रों में खराब प्रदर्शन रहा है, पांच में तो 'आप' तीसरे स्थान पर रही है। पीसीसी अध्यक्ष ने दावा किया कि 2024 के चुनाव में पंजाब में 'आप' का प्रदर्शन 2019 से भी ज्यादा खराब रहेगा। “पिछली बार राज्य के 13 संसदीय क्षेत्रों में से 12 में उसकी जमानत जब्त हुई थी।”

वडिंग ने क्षेत्रीय दल शिरोमणि अकाली दल के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शिअद पंजाब में हाशिये पर पहुंच गया है और भाजपा का भी पंजाब में कोई प्रभाव नहीं है। वे नगर निगम चुनावों में कुछ सीटें जीतने में सक्षम हो सकते हैं और बस इतना ही।

पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि वह बीजेपी उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू पर ओर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते क्योंकि उनका समय पहले ही खत्म हो चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, ''हां, हमने शुरू में उनके बारे में बात की थी, लेकिन हमें लोगों को यह बताना होगा कि उन्होंने पार्टी और अपने समर्थकों को कैसे धोखा दिया है। वह भी चुनावी मैदान में अन्य उम्मीदवारों की तरह हैं, यही नहीं बिट्‌टू सबसे कमजोर उम्मीदवार हैं, जैसे लुढ़के हुए पत्थर को कोई अपने पास रखना पसंद नहीं करता, वही स्थिति बिट्‌टू की है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266299

Share this Post