Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

"जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को दोबारा खड़ा करने के लिए बतौर सांसद कोई कसर नहीं छोडूंगा सुशील कुमार रिंकू"

मोदी सरकार ने देश के उद्योग जगत को प्रफुलित करने के लिए किए जमकर प्रयास- सुशील कुमार रिंकू 

 

 

 

 

G2M:-जालंधर 4मई:-  संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश में उद्योग जगत को प्रफुलित करने में पिछले 10 साल में अहम योगदान दिया है जिसकी बदौलत आज भारत का बिजनेस क्षेत्र पहले के मुकाबले कई गुना बढ़ गया है। भारतीय उत्पादों का देश-विदेश में निर्यात हो रहा है जिससे इन उत्पादों की साख विश्व स्तर पर बड़ी है। सुशील कुमार रिंकू जालंधर के एनआईटी में खेल उद्योग से संबंधित आयोजित प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहे थे, जहां उन्होंने जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के बारे में चर्चा की। रिंकू ने कहा कि जालंधर खेल जगत का एक केंद्र बिंदु रहा है और जालंधर को स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में दोबारा खड़ा करने के लिए सांसद बनने के बाद वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और खेल उद्योग की जो भी मांगे हैं उन्हें पूरा करवाएंगे। 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने केंद्र में 10 सालों में जो काम किए हैं, आज पूरा देश उसे खुश है और मोदी सरकार को फिर से तीसरी बार मौका देने का मन बना चुका है। उन्होंने कहा कि उद्योग व व्यापार जगत खास तौर पर केंद्र सरकार के पक्ष में है क्योंकि देश के उद्योगों को विदेशों में अपने कारोबार का बढ़ावा करने और देश में अपने कारोबार को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के मौके मिले हैं। उन्होंने लोगों से इस बार फिर से भाजपा को बड़ी संख्या में मतदान करके विजयी बनाने की अपील की।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266301

Share this Post