Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयार किया प्रचार एजेंडा 

पीसीसी अध्यक्ष ने लुधियाना में लोकसभा चुनाव प्रचार की बनाई रणनीति 

लुधियाना, आज तिथि 3 मई, 2024 (विक्रांत मदान) 

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में लुधियाना संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान की रणनीति तैयार की। 

पीसीसी अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई पूर्वी, मध्य और उत्तरी लुधियाना के क्षेत्रों की बैठक में संजय तलवार जी, सुरिंदर डावर जी, राकेश पांडे जी समेत लुधियाना संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विर्मश और मंथन के बाद प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें लुधियाना की जनता तक पार्टी की नीतियां पहुंचाई जाएं। इसके साथ ही पीसीसी अध्यक्ष ने चुनावी एजेंडा भी तैयार करने के निर्देश दिए, जिसमें लुधियाना के मतदाताओं से जुड़े गंभीर मुद्दों और समस्याओं को शामिल किया जाएगा। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता चुनावी एजेंडों के साथ जनता के बीच जाएं। 

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीसीसी अध्यक्ष राजा वडिंग ने कहा, ''हम 'गद्दारी' के खिलाफ 'वफादारी' की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई में जमीनी स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एक सिपाही के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे। लुधियाना के लोगों के कल्याण के लिए समर्पण भाव से यह लड़ाई लड़नी होगी और मुझे यकीन है कि हम साथ मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे भी।''

पंजाब में पीसीसी के पुनर्गठन को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे बहुत गर्व है कि हमने पंजाब में 234 ब्लॉक कांग्रेस समितियों, 2145 मंडल प्रधानों, 24570 मंडल समिति के सदस्यों और 117 हलका समन्वयकों के साथ जमीनी स्तर की भागीदारी को बढ़ाया है। सभी के संयुक्त प्रयासों की बदौलत ही, कांग्रेस पंजाब में लोकसभा चुनावों में सबसे अधिक सीटें जीतने के लिए तैयार है।

पीसीसी अध्यक्ष ने लुधियाना की जनता के हितों की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, "संसदीय क्षेत्र के विकास और लोगों के कल्याण के लिए काम किया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह दिख रहा है कि नए जोश और समर्पण के साथ वे समर्थन जुटाने और मतदाताओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए तैयार हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही लुधियाना के लोगों की आवाज की गूंज राष्ट्रीय मंच पर सुनाई देगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266343

Share this Post