Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Share Market Opening : दबाव में भी बाजार ने बनाई बढ़त, सेंसेक्‍स और निफ्टी चढ़े, इन शेयरों में दिख रहा उछाल

भारतीय शेयर बाजार (Share Market) ने गुरुवार को ग्‍लोबल मार्केट के दबाव के बावजूद बढ़त बनाई और लगातार चार दिन से जारी गिरावट के सिलसिले को तोड़ दिया. आज ग्‍लोबल मार्केट में गिरावट जारी है, लेकिन घरेलू निवेशकों का सेंटिमेंट पॉजिटिव नजर आ रहा है. निवेशकों ने शुरुआती कारोबार में ही खरीदारी शुरू कर दी जिससे बाजार में बढ़त दिख रही है.

सेंसेक्‍स आज सुबह 93 अंकों की तेजी के साथ 62,504 पर खुला और ट्रेडिंग की शुरुआत हुई, जबकि निफ्टी 10 अंकों की बढ़त के साथ 18,571 पर खुला और कारोबार शुरू किया. पिछले चार सत्रों से मुनाफावसूली कर रहे निवेशकों ने आज खरीदारी पर जोर दिया, जिससे बाजार शुरुआती बढ़त बनाने में कामयाब रहा. हालांकि, निवेशकों ने बाद में हाथ खींच लिए जिससे सुबह 9.35 सेंसेक्‍स 50 अंकों की बढ़त के साथ 62,461 पर आ गया, जबकि निफ्टी 9 अंकों की तेजी के साथ 18,570 पर ट्रेड करने लगा.

Latest News

Number of Visitors - 254001

Share this Post