Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर लोकसभा के देहात में मज़बूत होती भाजपा,गांव नौगज्जा के सर्कल अध्यक्ष अशोक कुमार सेठ आप पार्टी छोड़ भाजपा में हुए शामिल*

*भाजपा का बढ़ता जनादर विरोधियों की हार को कर रहा  पक्का--अरुणेश शाकर*

जलांधर आज तिथि 01 मई (विक्रांत मदान) : भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा के देहात में भाजपा को मजबूती मिलते हुए पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर नौगज्जा के सर्कल अध्यक्ष अशोक कुमार सेठ ने आप पार्टी छोड़ कर भाजपा ज्वॉइन की है।इस अवसर पर भाजपा जालंधर लोकसभा के इंचार्ज अरुणेश शाकर,प्रदेश उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष राजेश बाघा,रमन पब्बी, झंडू सिंघा मंडल अध्यक्ष अर्जुन तिवारी,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,अरुण शर्मा, हितेश स्याल,राजेश कपूर,भगवंत प्रभाकर,भूपिंदर कुमार,अमित भाटिया,तरुण कुमार,अजमेर सिंह बादल,व अन्य लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर अरुणेश शाकर ने कहा कि भाजपा ज्वाइन करने वालो की रफ्तार ने विरोधियों को चारों खाने चित्त कर दिया है।उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसने हर भारतीय की आशाओं के अनुरूप नीतियां बनाई और उन्हें धरातल पर लागू किया है।उन्होंने कहा कि एकजुटता से पार्टी लोकसभा चुनावों में जीत का परचम लहराएगी।उन्होंने कहा कि हमारी जीत बहुत नजदीक है बस हमें एक होकर सभी कार्यकर्ताओं को पूरा जोर लगाना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि आप सरकार के झूठे वायदे जगज़ाहिर है तथा वेस्ट में भाजपा का बढ़ता जनादर विरोधियों की हार को पक्का कर रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220713

Share this Post