Mon, 09 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Dharmaj Crop Guard ने पहले दिन ही दिया 12 फीसदी रिटर्न, 266 रुपये पर लिस्‍ट हुए शेयर

एग्रोकेमिकल कंपनी धर्मज क्रॉप गार्ड लिमिटेड के शेयर (Dharmaj Crop Guard share listing) आज, 8 दिसंबर को एनएससी और बीएसई पर सूचीबद्ध हुए हैं. एनएसई पर कंपनी का शेयर 12.26 फीसदी प्रीमियम पर 266.05 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ है. इसी तरह बोम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज पर शेयर 265.95 रुपये पर लिस्‍ट हुए हैं. कंपनी का आईपीओ 28 नंवबर को खुला था और निवेशकों ने 30 नवंबर तक आईपीओ (IPO) के शेयरों के लिए बोलियां लगाई थी. आईपीओ का प्राइस बैंड 216-237 रुपये प्रति शेयर था.

समाचार लिखे जाने तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 17.57 फीसदी तेजी के साथ 278 रुपये के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था तो एनएसई पर धर्मज क्रॉप गार्ड लिमिटेड 17.11 फीसदी तेजी के साथ 277.20 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. कारोबार शुरू करने के बाद एक बार एनएसई और बीएसई पर शेयर 279 रुपये का स्‍तर भी छुआ. गौरतलब है कि एनालिस्ट्स ने कहा था कि IPO निवेशकों को पहले दिन इस शेयर में दोहरे अंकों में लाभ हो सकता है.

Latest News

Number of Visitors - 274051

Share this Post