Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब के लोगों को अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए भाजपा पर ही भरोसा:-राकेश राठौर 

स्मार्ट सिटी के रुके हुए विकास की रफ्तार को भाजपा देगी त्रीव गति:-राकेश राठौर 

जालंधरआज तिथि 29 अप्रैल (विक्रांत मदान) ; ) भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने बयान जारी करते हुए कहा कि जालंधर लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार सुशील रिंकू को जालंधर के लोग भारी मतों से विजय बनाकर लोकसभा में भेजेंगे क्योंकि अब जालंधर के लोगों को पता चल चुका है कि जालंधर को अगर सही मायने से स्मार्ट सिटी में बदलना है तो भाजपा का सांसद लाना ही होगा तभी जालंधर को वाकई में स्मार्ट सिटी बनाया जा सकता है।
राकेश राठौर ने कहा कि पिछली सरकारों ने जो 600 करोड रुपए से ज्यादा का फंड स्मार्ट सिटी के लिए आया था उसमें खुल कर भ्रष्टाचार का खेल खेला ।
 राकेश राठौर ने कहा कि आज पूरे पंजाब के लोगों को समझ आ चुका है कि पंजाब में अगर पंजाबियों की जान माल की सुरक्षा कोई पार्टी कर सकती है तो वह भारतीय जनता पार्टी ही है क्योंकि पिछले 5-7 सालों से पंजाब में नशे का काम बेलगाम हो चुका है जिससे कि आपराधिक गतिविधियों में बेहताशा वृद्धि हुई है  पंजाब के बेकसुर लोगों को  सरेराह मारा जा रहा है फीरोतीयों के लिए लूटपाट के लिए आज पूरे पंजाब में लूटपाट अराजकता अपने चरम पर है और भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है। राठौर ने कहा कि भाजपा के निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ताओं की मेहनत इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को विजयी बनायेगी जिससे कि शहर के रूके हुए विकास की रफ्तार को भाजपा ही तेज गति से पूरा करेगी।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार की विकासशील नीतियोँ को आम लोगों तक पहुँचाने का कार्य हमारा कार्यकर्ता करेगा।उन्होंने कहा कि जालंधर जिले के लोगों ने इस बार भाजपा को जिताने का मन बना लिया है और सुशील रिंकु को सांसद में भेज कर जालंधर की आवाज को बुलंद करेंगे। राठौर ने कहा कि लोकसभा चुनावों में पूरे प्रदेश में भाजपा की जीत तय है और इस इलेक्शन में पंजाब में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पंजाब की सभी सीटों  पर भाजपा का विजय परचम लहराने से कोई नही रोक सकता। राकेश राठौर ने कहा कि किसी भी सगठंन को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता ही आधार होता है और हमारा कार्यकर्ता पार्टी के प्रति पूरा समर्पित है।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जीत का श्रेय हमारे मेहनती कार्यकर्ताओं को जायेगा जो दिन रात पार्टी के लिए मेहनत कर रहे है।उन्होंने कहा कि भाजपा का इस लोकसभा इलेक्शन में पंजाब में किसी से कोई मुकाबला नही है तथा इस बार भारतीय जनता पार्टी इतिहास रचेगी

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221268

Share this Post