Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सशील रिंकु

जालंधर आज तिथि 29 अप्रैल (विक्रांत मदान) : जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने कहा कि भाजपा ही मात्र ऐसी पार्टी है जो जालंधर की सभी समस्याओं का समाधान करेगी और जालंधर को भी खुशहाल बनाएगी।उन्होंने कहा कि आज जालंधर लोकसभा में पड़ते सभी क्षेत्रों के निवासी जिसमें शहर से लेकर देहात तक खुले मन से भाजपा का समर्थन करने को तैयार है।उन्होंने कहा कि अब जालंधर के लोग भाजपा को एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं और इस बार जालंधर में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए तैयार हैं। सुशील रिंकु ने कहा कि कोई दिन ऐसा नहीं जाता कि जब जालंधर में हत्या, लूटपाट,आदि की घटनाएं नहीं होती और भगवंत मान की आप सरकार लॉ एंड आर्डर में पूरी तरह फेल साबित हुई है।उन्होंने कहा कि जबसे पंजाब में आम आदमी की सरकार सत्ता में आई है पंजाब विकास के मामले में काफी पिछड़ गया है।उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पंजाब से चलता करने का मन बना लिया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप पार्टी दोनों ने जालंधरवासियों को झूठे वायदों के अलावा कुछ नही दिया।उन्होंने कहा कि जालंधर के उज्वल भविष्य के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प है और उन्होंने शहर और देहात के सभी सूझवान वोटरों से लोकतंत्र के महाकुंभ में भाग लेने की अपील की है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221268

Share this Post