Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*होटल अग्निकांड में मालिक नहीं सरकारी सिस्टम दोषी: राजेश राठौड़*

*सरकारी हफ्ता वसूली से होटल अग्निकांड में गई 6 लोगों की जान, हो न्यायिक जांच: राजेश राठौड़*

*सरकार हफ्ता वसूली में मग्न, नहीं होती है होटलों की नियमित जांच: राजेश राठौड़*

*होटल आगजनी केस में दोषियों पर हो हत्या का मुकदमा, मृतकों और घायलों को मिले मुआवजा: राजेश राठौड़*

*पटना. शनिवार, 27 अप्रैल, 2024* (बिकरांत मदान)

पटना में होटल अग्निकांड में हुई 6 लोगों की मृत्यु और तीन दर्जन से ज्यादा घायलों के मामले पर कांग्रेस राज्य सरकार पर हमलावर नजर आ रही है। इस मामले पर बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा है कि होटल मालिक पर मुकदमा दर्ज करके राज्य सरकार अपने गिरेबान को दागदार होने से बचाने का कुत्सित प्रयास कर रही है। जबकि इस मामले में मुख्य रूप से दोषी राज्य सरकार और उसके अधिकारी हैं जो होटलों की नियमित जांच यदि करते तो ऐसी घटना से बचा जा सकता था। साथ ही उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी अपनी निश्चित अंतराल पर होने वाली अपनी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करें अन्यथा इस मामले में न्यायिक जांच होना बेहद जरूरी है ताकि राज्य भर में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति नहीं हो।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार के अधिकारी केवल कागजों में होटलों की नियमित जांच करते हैं और राज्य संपोषित हफ्ता वसूली करके तय मानकों की अनदेखी करते हैं। उन्होंने होटल सेफ्टी जांच अधिकारी, फूड सेफ्टी जांच अधिकारी और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को राजधानी के होटल में हुए भीषण अग्निकांड का दोषी बताते हुए कहा कि वें यदि नियमित और मानकों के अनुरूप जांच करते तो आज इस तरीके के हादसे को टाला जा सकता था और कई निर्दोष जिंदगियों को बचाया जा सकता था। उन्होंने सरकारी कार्यशैली पर कहा कि राज्य सरकार को जंग लग चुकी है और वो केवल कागजों और फाइलों में ही सभी काम को दुरुस्त दिखाते हैं जबकि जमीनी हकीकत कुछ और होती है और ऐसी घटनाएं बता जाती हैं कि राज्य के सभी जिलों में ऐसी अनियमितता बरती जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मृतकों व घायलों को क्रमश: 50 लाख और 20 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाना चाहिए और इस मामले पर न्यायिक जांच आयोग बनाकर संबंधित सभी अधिकारियों को चिन्हित करके उनके ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई होनी |

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266383

Share this Post