Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि प्रचार के दौरान लोग उन्हें कह रहे हैं कि वह किसी भी बाहरी प्रत्याशी को कुर्सी पर नहीं बैठाना चाहते

 
शहरों के बाद गांवों में भी मिल रहा भाजपा को भारी समर्थन- सुशील रिंकू
कहा, बाहर से आए प्रत्याशियों की बजाय अपनों पर विश्वास जता रहे जिले के लोग
देश की तरक्की के लिए मोदी सरकार से बढ़िया कोई विकल्प नहीं
जालंधर,  आज तिथि 26 अप्रैल (विक्रांत मदान) : 
शहर के बाद गांवों में भी भारतीय जनता पार्टी को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है, क्योंकि गांवों में रहने वाले लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार द्वारा किये गए कार्यों से प्रभावित हुए हैं। ये विचार भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने आज चुनाव प्रचार के दौरान व्यक्त किये। रिंकू ने कहा कि गांवों में लोगों की तरफ से उनके प्रचार के दौरान पूरा समर्थन दिया जा रहा है और लोग फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार को देखना चाहते हैं। विपक्षी दलों पर हल्ला बोलते हुए रिंकू ने कहा कि लोग बाहर से आए उम्मीदवारों पर भरोसा करने की बजाय अपने आजमाए हुए उम्मीदवारों को ही चुनना चाहते हैं। इसलिए लोगों की तरफ से दूसरे क्षेत्र के उम्मीदवारों को कोई खास तवज्जो नहीं दी जा रही।
सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि प्रचार के दौरान लोग उन्हें कह रहे हैं कि वह किसी भी बाहरी प्रत्याशी को कुर्सी पर नहीं बैठाना चाहते क्योंकि वह नहीं चाहते कि बाद में अपने काम करवाने के लिए उन्होंने कोसों दूर दूसरे जिले के चक्कर काटने पड़े। सुशील रिंकू ने आगे कहा कि लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से पिछले दस साल में किए गए कार्यों को सराहा गया है और देश की तरक्की में हुई बढ़ोतरी से सभी लोग वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह शहरों में भी व्यापारी व कारोबारी वर्ग भाजपा की सरकार के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि बतौर सांसद रहते हुए पिछले आठ महीने में उन्होंने केंद्र सरकार से जालंधर की जनता के लिए कई मांगें रखीं, जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, आदमपुर एयरपोर्ट, नेशनल हाईवे समेत कई मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दोबारा मौका मिलने पर वह फिर से जालंधर के लिए काम करेंगे।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266451

Share this Post