Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के  को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान*

*ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर की नियुक्ति से शहर के व्यापारी वर्ग में भाजपा की स्थिति हुई और ज्यादा मजबूत -- केडी भंडारी*

*भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत में निभायेगा अहम भूमिका--विजय प्रभाकर*

जलांधर आज तिथि 26 अप्रैल (विक्रांत मदान) : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर की नियुक्ती होने पर शहर के प्रसिद्ध व्यापारी व ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष केडी भंडारी ने सम्मानित किया है।केडी भंडारी ने इस नियुक्ति पर उन्हें मुबारकबाद दी है।उन्होंने कहा कि विजय प्रभाकर की पार्टी के प्रति लगन,मेहनत का नतीजा है कि उन्हें प्रदेश सैल में जगह मिली है।उन्होंने कहा कि इससे शहर के व्यापारी वर्ग में भाजपा की स्थिति और ज्यादा मजबूत हो गई है और जिसका लाभ आने वाले समय में लोकसभा चुनावों में देखने को मिलेगा।विजय प्रभाकर ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा लीडरशिप का धन्यवाद किया वही केडी भंडारी द्वारा दिए गए सम्मान का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करते हुए कहा कि  वे पूरी तरह तन्मयता से पार्टी के प्रति कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो ज़िम्मेदारी मुझे सौपी गई है,मैं उसे पूरी तरह वचनवद्ध होकर निभाऊँगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है तथा इस बार भाजपा की अप्रत्याशित जीत होगी।उन्होंने कहा कि हमारा सैल हर वार्ड,हर मंडल तक केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को लेकर जायेगा और इस बार जालंधर में लोकसभा चुनावों में विजय पताका लहरायेगे।उन्होंने कहा कि जालंधर में इस बार भाजपा इतिहास रचेगी और सुशील रिंकु बड़े अंतर से जीत दर्ज करके मोदी सरकार को मजबूत करेंगे।इस अवसर पर गुरप्रीत विक्की,राजेश मल्होत्रा, कुलवंत शर्मा,अनुज शारदा,पवन शर्मा,दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266450

Share this Post