Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कांग्रेस और आप दोनों पार्टियों ने शहरवासियों को विकास के मुद्दे पर किया गुमराह --सुशील शर्मा

*जालंधर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हुए महा घोटाले के विरोध में गवर्नर पंजाब को  डी.सी. जालंधर के मध्यम से ज्ञापन सौंपा*

*ईडी एवं सीबीआई जांच की मांग, जालंधर की जनता को जवाब दे भ्रष्ट आप और कांग्रेस --भाजपा*

 


जालंधर आज तिथि 26 अप्रैल (बिकरांत ) : नभारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हुए महा घोटाले के विरोध में गवर्नर पंजाब को  डी.सी. जालंधर के मध्यम से ज्ञापन सौंपा।जिसमें इस विषय की ई.डी एवं सीबीआई से जांच करवाने का की मांग की गई।सभी ने एकस्वर में कहा हैं कि मान सरकार घोटाले में शामिल भ्रष्टाचारियों को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।उन्होंने डीसी के माध्यम से पंजाब के राज्यपाल से इस मामले में तुरंत निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,जिला महामंत्री राजेश कपूर,अशोक सरीन हिक्की,अमरजीत सिंह गोल्डी आदि उपस्थित थे। भाजपा नेताओं का कहना है कि जहा कैग रिपोर्ट में सारी बातें पूरी तरह जगजाहिर हो चुकी है कि जालंधर मे मोदी सरकार ने विकास के लिए 638 करोड़ दिये पर भ्रष्ट आप सरकार भ्रष्टाचार कर आरोपियों को बचा रही है।उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस आप इंडिया गठबंधन के नेताओ की मिलीभगत ने 638 करोड़ मे टूटी सड़के,खराब लाइटे,गंदे पानी की सप्लाई,बंद सीवरेज भी ठीक ना हुई।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी घोटाले के दोषियों को बचाने वाले आप और कांग्रेस सरकार की मिलीभगत जगजाहिर हो गई है।सुशील शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और आप दोनों पार्टियों ने शहरवासियों को विकास के मुद्दे पर गुमराह किया है।उन्होंने कहा कि आप कांग्रेस के भ्रष्ट गठजोड़ में कांग्रेस के नेताओ को हर प्रकार से बचाने का काम आम आदमी पार्टी की सरकार कर रही है।उन्होंने कहा कि अब समय दूर नही है जब सारे शहरवासियों को इनके द्वारा किए गए घोटाले आम चर्चा में होंगे और जालंधरवासी इन्हें लोकसभा चुनावों में सबक सिखाने को तैयार बैठे है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221310

Share this Post