Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

*राजेश अग्निहोत्री भोला प्रदेश भाजपा मानवाधिकार सैल के  को-कन्वीनर नियुक्त*

जालंधर में भाजपा रचेगी इतिहास,सुशील रिंकु बड़े अंतर से जीत दर्ज करके मोदी सरकार को करेंगे मजबूत--राजेश अग्निहोत्री भोला*

जलांधर आज तिथि 25 अप्रैल (बिकरांत मदान )भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भाजपा मानवाधिकार सैल के प्रदेश अध्यक्ष ने सीनियर लीडरशीप से विचार विमर्श करके राजेश अग्निहोत्री भोला को प्रदेश भाजपा मानवाधिकार सैल का को-कन्वीनर नियुक्त किया है।भाजपा ज्वाइन करने से पहले राजेश अग्निहोत्री भोला ने अपना राजनीतिक सफर कांग्रेस में शुरू करते हुए वार्ड अध्यक्ष,दो बार विधानसभा इंचार्ज,इसके साथ एक बार जिला कॉन्ग्रेस में इलीक्टेड अध्यक्ष और इसके साथ यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के वाइस चेयरमैन भी रह चुके है।इसके साथ साथ वे वर्तमान में वेस्ट हल्के में पूरी तरह भाजपा की नीतियों और सुशील रिंकु की जीत को पक्का करने लिए आम जनता के बीच में जा रहे है।पार्टी ने उनकी  लगन, ईमानदारी और मेहनत की बदौलत ही उन्हें प्रदेश के सैल की टीम में शामिल किया है। प्रदेश सैल अध्यक्ष ने इस नियुक्ति पर उन्हें मुबारकबाद दी है। राजेश अग्निहोत्री भोला ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए कहा कि  वे पूरी तरह तन्मयता से कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो ज़िम्मेदारी मुझे सौपी गई है,मैं उसे पूरी तरह वचनवद्ध होकर निभाऊँगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा मानवाधिकार सैल लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है तथा इस बार भाजपा की अप्रत्याशित जीत होगी।उन्होंने कहा कि हमारा सैल हर वार्ड,हर मंडल तक केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को लेकर जायेगा और इस बार पूरे पंजाब में लोकसभा चुनावों में विजय पताका लहरायेगे।उन्होंने कहा कि जालंधर में इस बार भाजपा इतिहास रचेगी और सुशील रिंकु बड़े अंतर से जीत दर्ज करके मोदी सरकार को मजबूत करेंगे।


35

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147299