Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु

 

 

जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने के सपने को पूरा करने के शहरवासियों को अपनी कीमती वोट भाजपा को देनी होगी--सुशील रिंकु

 

जालंधर( Vikrant Madaan)आज दिनांक:-25 अप्रैल 24:- भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में रिकॉर्ड तोड़ विकास किया है।उन्होंने कहा कि चौतरफा विकास सुनिश्चित करने के लिए कई सुधार पेश किए गए जिसमे पूरे भारत में जन धन,आधार और मोबाइल के उपयोग से आमूलचूल बदलाव करने वाले सुधारों की दिशा में आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने एक राष्ट्रीय सहमति बनाई और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने के लिए संविधान संशोधन करने के लिए एक विधेयक पेश किया।इससे पहले कभी भारत के विकास के लिए काम करने में ‘टीम इंडिया’ का भाव नहीं देखा गया और अतीत की परिपाटी से हटते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने चौतरफा विकास हासिल करने के लिए सहयोगी और प्रतिस्पर्धी संघवाद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि लंबे समय तक हमने केंद्र और राज्यों के बीच बड़े भाई जैसा संबंध देखा और सभी के लिए एक ही सांचे का इस्तेमाल वर्षों तक किया गया। उन्होंने कहा कि राज्यों को और अधिक मजबूती और शक्ति देने के लिए नीति आयोग का गठन किया गया और इसके साथ साथ एनडीए सरकार ने शिक्षा तथा कौशल विकास को बेमिसाल बढ़ावा देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता और उसकी पहुंच बढ़ाने के लिए कई यूनीक उपाये किए गए।सुशील रिंकु ने कहा कि प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी कार्यक्रम के माध्यम से सभी शिक्षा ऋणों और छात्रवृत्तियों के प्रशासन और निगरानी के लिए एक पूर्ण रूप से आईटी आधारित वित्तीय सहायता प्राधिकरण की स्थापना की गई। इसके साथ अध्यापन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए पंडित मदन मोहन मालवीय शिक्षक प्रशिक्षण मिशन शुरू किया गया।भारतीय छात्रों को अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर देने के लिए ग्लोबल इनीशिएटिव ऑफ एकेडमिक नेटवर्क की शुरुआत हुई।उन्होंने कहा कि कृषि को तेजी से बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए किसान हमेशा से हमारे देश का आधार रहे हैं और एनडीए सरकार इनोवेशन और कुछ ठोस उपायों के जरिए देश के इस आधार को मजबूत बनाने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सिंचाई की सुविधाएं सुनिश्चित कर उपज को बढ़ाएगी। इस योजना का विजन यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक खेत को किसी ना किसी तरह के सुरक्षात्मक सिंचाई के साधन उपलब्ध हों। किसानों को सिंचाई के आधुनिक तरीकों के बारे में शिक्षित किया जा रहा है ताकि पानी की ‘प्रत्येक बूंद के बदले अधिक पैदावार’ मिले।एनडीए सरकार के तहत भारत दुनिया में सर्वाधिक तेज़ी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। ये भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक साल था। सुशील रिंकु ने जालंधरवासियों से लोकतंत्र के महाकुंभ में बढ़ चढ़ कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने को सपने को पूरा करने के लिए आप सभी के कीमती वोट से ही भाजपा जालंधर में विजय पताका लहराएगी और सुशील रिंकु सचमुच में पूरे भारत की सबसे खूबसूरत स्मार्ट सिटी जालंधर शहर को बनायेगा।


54

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147450