Fri, 19 Jun 2026

*जालंधर मे मोदी सरकार ने विकास के लिए 638 करोड़ दिये पर भ्रष्ट आप भ्रष्टाचार कर आरोपियों को बचा रही-सुशील शर्मा*

*आप और कांग्रेस दोनों पर बड़ा सवाल,स्मार्ट सिटी का कौन सा प्रोजेक्ट पूरा कर जनता को किया समर्पित --सुशील शर्मा*

*भाजपा का सांसद बनाओ किसी भी भ्रष्टाचारी और उनको बचाने वाली को नही बख्शेगे-सुशील शर्मा*

*कॉंग्रेस आप इंडिया गठबंधन के नेताओ से 638करोड़ मे टूटी सड़के,खराब लाइटे,गंदे पानी की सप्लाई,बंद सीवरेज भी ठीक ना हुई-शीतल अंगुराल*


*सीएजी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करे पंजाब सरकार-केडी भंडारी*

आज जालंधर 24 अप्रैल (विक्रांत मदान: )भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में कैग रिपोर्ट को लेकर प्रेस वार्ता भाजपा प्रदेश कार्यालय विजय रिसॉर्ट मकसूदां में संपन्न हुई।जिसमे प्रमुख रूप से वेस्ट हल्के के एमएलए शीतल अंगुराल,प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी, जालंधर लोकसभा इंचार्ज रमन पब्बी,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी,जिला लोकसभा प्रवास योजना के इंचार्ज अनिल सच्चर, सुभाष सूद आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि आप और कांग्रेस दोनों पर बड़ा सवाल खड़ा होता है कि स्मार्ट सिटी का कौन सा प्रोजेक्ट पूरा कर जनता को समर्पित किया गया है।उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा का सांसद बनाओ और किसी भी भ्रष्टाचारी और उनको बचाने वाले को मोदी कभी नहीं बख्शेगे।उन्होंने कहा कि कैग रिपोर्ट में सारी बातें पूरी तरह जगजाहिर हो चुकी है।उन्होंने कहा कि जालंधर मे मोदी सरकार ने विकास के लिए 638 करोड़ दिये पर भ्रष्ट आप सरकार भ्रष्टाचार कर आरोपियों को बचा रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य सत्ता सेवा के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तित करने के लिए हमेशा रहा है।इस अवसर पर शीतल अंगुराल ने कहा कि  कॉंग्रेस आप इंडिया गठबंधन के नेताओ से 638 करोड़ मे टूटी सड़के,खराब लाइटे,गंदे पानी की सप्लाई,बंद सीवरेज भी ठीक ना हुई।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी घोटाले के दोषियों को बचाने वाले आप और कांग्रेस सरकार की मिलीभगत जगजाहिर हो गई है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप दोनों पार्टियों ने शहरवासियों को गुमराह किया है और अब भाजपा ही एकमात्र विकल्प है जो शहर के लोगों का भविष्य और सुरक्षा सुविधा निर्धारित करेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं आप ने वोट के बदले लोगों को गंदा पानी,खराब सीवरेज,टूटी सड़के,डेंगू मलेरिया टाइफ़ायड जैसी बीमारियां बदले भी दी है।उन्होंने कहा कि पंजाब का माहौल ख़राब करने वाली आप सरकार को लोग बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेंगे और लोकसभा चुनावों में इनकी हार तय है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को लोगों के साथ किये झूठे वायदों का जवाब जनता की अदालत में देना होगा। केडी भंडारी ने कहा कि अब पंजाब सरकार सीएजी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करे। उन्होंने कहा कि अब भाजपा को दे मौका दे कर ही जालंधरवासियो की भलाई हो सकती है।उन्होंने कहा कि जालंधर स्मार्ट सिटी घोटाले पर जल्द बहुत बढ़ा एक्शन होना तय है।क्यूकी जालंधर मे स्मार्ट रोड,एल.ई.डी,पार्क,चौंक,फ़्लाइओवर,अंडरब्रिज,कूड़े के डंप पर प्रोसेसिंग मशीन लगाने,साफ पानी घर-घर तक पहुंचाने जैसे अनेकों स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर सिर्फ घोटाला हुआ शहर का विकास नही हुआ।इसीलिए अब जनता के विकास मे लगने वाले पैसे का कोई भी घोटालेबाज बख्शा नही जायेगा।इस अवसर पर हितेश स्याल,भाजपा लोकसभा मीडिया इंचार्ज तरूण कुमार,अमित भाटिया आदि उपस्थित थे।


490

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167873