Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

वेस्ट हलके में सुशील रिंकू को मिल रहा भारी जन-समर्थन लसूड़ी मोहल्ले व बस्ती दानिशमंदा मेन बाजार में प्रचार के दौरान बड़ी तादाद में लोग पहुंचे

 

 

जालंधर(विक्रांत मदान)22अप्रैल24:-जालंधर वेस्ट विधानसभा हलके में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को लगातार सभी वर्गों की तरफ से समर्थन मिल रहा है। आज बस्ती दानिशमंदा मेन बाजार व लसूड़ी मोहल्ले में सुशील रिंकू ने लोगों के बीच पहुंचकर चुनाव प्रचार किया। लोगों ने खुले दिन से रिंकू का समर्थन किया और बड़ी तादाद में लोग उनसे मिलने पहुंचे। खास बात यह रही कि इस इलाके में कश्यप बिरादरी और सुनियार बिरादरी ने रिंकू को खुलकर अपना समर्थन दिया। दोनों समुदायों के प्रमुख गणमान्यों ने रिंकू को बड़ी तादाद में मतदान से विजयी बनाने का आह्वान किया। 

 

यहां मौजूद राजन अंगुराल, मंगत राम, सुखदेव राज, संदीप कुमा वर्मा, सोनू चौहान, दर्शन लाल भगत, चंदन सहदेव, दिनेश भगत, हरभजन कौर, अमित वर्मा, पंकज वर्मा, देव पहलवान, विनोद बिंटा, कृष्ण लाल बाबा, जोगिंदर पाल बब्बी, गौरव भगत ने रिंकू के समर्थन में हुंकार भरी। सभी लोगों ने कहा कि रिंकू इस हलके से विधायक रह चुके हैं और उनके अपने हैं, इसलिए सवाल ही नहीं पैदा होता कि वह सुशील रिंकू के अलावा किसी दूसरे उम्मीदवार के बारे में सोचें भी। उन्होंने कहा कि उनकी दुख-तकलीफ में रिंकू ही हमेशा साथ रहे हैं। जबकि बाहर से आने वाले उम्मीदवारों से उन्हें कोई उम्मीद नहीं है।

 

सांसद सुशील रिंकू ने इस दौरान लोगों द्वारा दिखाए गए प्यार के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि वह हमेशा ही हलके और जालंधर जिले के लिए खड़े हैं। सांसद रहते हुए उन्होंने जो कुछ भी किया, वह जालंधर की प्रगति को ध्यान में रखकर किया। अगर लोग उन्हें दूसरा मौका देंगे तो वह और भी तनदेही के साथ जिले के लिए काम करेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221316

Share this Post