Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

वेस्ट विधानसभा हलके में लोगों ने सुशील रिंकू को दिया भारी समर्थन, चुनाव प्रचार में उमड़ा जनसैलाब  व्यापारियों और कारोबारी ने भाजपा के समर्थन में दिखाई एकजुटता, बाहरी नेताओं को नकारा 

 

जालंधर (Vikrant Madaan)21अप्रैल24:-वेस्ट विधानसभा हलके में भारतीय जनता पार्टी को उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को मिल रहे भारी जन समर्थन ने हलके के लोगों के इरादे व्यक्त कर दिए हैं। उनके चुनाव प्रचार में उमड़ रहे जन-सैलाब ने यह साबित कर दिया है कि हलके के लोग किसी भी बाहरी उम्मीदवार को स्वीकार नहीं करने वाले। आज बस्ती दानिशमंदा मेन बाजार में सुशील रिंकू के प्रचार के दौरान अपना सर्मथन देने के लिए बड़ी तादाद में व्यापारी व कारोबारी पहुंचे जिन्होंने कहा कि बाहर से आए किसी भी उम्मीदवार को वह स्वीकार नहीं करेंगे। व्यापारियों ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही व्यापारियों व कारोबारियों के हितों की रक्षा की है। 

 

लोगों को संबोधित करते हुए सुशील रिंकू ने कहा कि वह सदैव ही  जालंधर के लोगों के अधिकारों के लिए सक्रिय रहे हैं। सांसद रहते हुए उन्होंने जालंधर को केंद्र से एयरपोर्ट, नेशनल हाईवे समेत तमाम सुविधाएं दिलवाने के लिए अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ी। अगर उन्हें जिले के लोग दोबारा मौका देते हैं तो वह फिर से पूरी तनदेही से जालंधर की बेहतरी और तरक्की के लिए जुट जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के प्यार को वह कभी नहीं भुला सकते जिसकी बदौलत वह संसद तक पहुंचे। 

 

इस मौके पर बलवंत सिंह चक्की वाले, विपन फीमू स्वीट, शंकी परदीप मेडिकल, पवन कुमार ऋषि ज्वेलरी  परमजीत वर्मा ज्वेलरी, डॉ धमीजा, जसपाल सिंह, सतनाम सिंह, बिट्टू चक्की वाले, रविंदर मेहंदीरत्ता गोशा पाजी, मोहित अरोड़ा मिठू करियाना स्टोर, परमजीत वर्मा, केवल कृष्ण महाजन, चेतन भारद्वाज, राजन धमीजा, मेला राम, जज्जी सुनियारा, मिठू अरोड़ा, विपन फीमू हलवाई, परदीप मिडिकोस, बलवंत सिंह, बिल्ला, डॉ राज कुमार, गोल्डा ज्वैलर्स, शमा कृष्णा बेकरी समेत बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266467

Share this Post