Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

राहुल ने भागलपुर रैली में कहा 400 पार सीटों की बात करने वाली भाजपा 150 सीटों तक सिमटेगी 

भागलपुर आज तिथि 20 अप्रैल (बिकरांत मदान) : आज भागलपुर में राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव को संबोधित किया , 

राहुल बोले- संविधान खत्म हुआ तो गरीबों से सब कुछ छिन जाएगा 

400 पार सीटों की बात करने वाली भाजपा 150 सीटों तक सिमटेगी 

प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदुस्तान को बेरोजगारी का केंद्र बना दिया 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया बिहार में प्रचार 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि भाजपा संविधान खत्म करने का प्रयास कर रही है। अगर संविधान खत्म हो जाएगा तो गरीबों से सब कुछ छिन जाएगा।

यह बात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव के साथ बिहार के भागलपुर में चुनाव प्रचार करते हुए कहीं। इस दौरान बिहार कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह, शकील अहमद खान, मुकेश साहनी समेत इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। 


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र व संविधान को बचाने का चुनाव है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन हिंदुस्तान में संविधान और लोकतंत्र बचाने में लगे हैं। दूसरी तरफ आरएसएस-भाजपा संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास रहे हैं। 

लोकसभा चुनाव की जमीनी रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 400 सीटों का दावा करने वाली भाजपा को 150 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि आज हिंदुस्तान में 22 ऐसे लोग हैं, जिनके पास उतना ही धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है। नरेंद्र मोदी जनता का ध्यान भटकाकर देश का सारा धन अंबानी-अडानी को दे रहे हैं। 

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जितना पैसा अरबपतियों को दिया, उतना ही पैसा इंडिया गठबंधन गरीबों को देने जा रहा है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को हर महीने साढ़े आठ हजार रूपये दिए जाएंगे।


बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज युवा बेरोजगार हैं और नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान को बेरोजगारी का केंद्र बना दिया है। नोटबंदी और जीएसटी ने रोजगार देने वाले व्यवसायों को खत्म कर दिया, जिससे आज हिंदुस्तान में रोजगार पैदा नहीं हो रहे। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार दिया जाएगा। इसमें युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा और साल में एक लाख रुपए दिए जाएंगे। केंद्र में खाली पड़े 30 लाख सरकारी पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा पेपर लीक रोकने के लिए कानून भी बनाया जाएगा। अग्निवीर योजना को रद्द किया जाएगा। 

किसानों के लिए कांग्रेस के वादों को दोहराते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की क़ानूनी गारंटी दी जाएगी और कर्जा माफ़ किया जाएगा। उन्होंने जीएसटी में बदलाव का वादा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर एक टैक्स होगा। उन्होंने जनता से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। 

इस दौरान इंडिया गठबंधन के लोकसभा उम्मीदवार अजीत शर्मा, तारिक अनवर, बीमा भारती, मोहम्‍मद जावेद और जयप्रकाश यादव भी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221316

Share this Post