Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कांग्रेस झूठ फैला रही है, भाजपा आरक्षण कभी खत्म नहीं होने देगी: सांसद रिंकू कहा: भ्रामक प्रचार कर कांग्रेस चुनाव नहीं जीत सकती 

 

जालंधर(विक्रांत मदान) 17अप्रैल24:-लोकसभा क्षेत्र जालंधर से भाजपा उम्मीदवार सांसद सुशील रिंकू ने आज यहाँ एक प्रेस ब्यान जारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी आरक्षण कभी खत्म नहीं होने देगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ बोल रही है कि अगर बीजेपी को 400 सीटें मिलेंगी तो वे आरक्षण खत्म कर देंगे।

उन्होंने बताया कि केंद्र की संवेदनशील सरकार के रहते एससी/एसटी के आरक्षण को कोई खत्म नहीं कर सकता है। भाजपा हमेशा से एससी/एसटी के आरक्षण में क्रीमी लेयर की विरोधी तथा प्रोन्नति में आरक्षण का पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास दो कार्यकाल के लिए पूर्ण बहुमत था। इसके विपरीत मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए अपने बहुमत का इस्तेमाल किया। तीन तलाक को खत्म करने के लिए अपने बहुमत का इस्तेमाल किया।। सांसद रिंकू ने कहा कि भजपा कभी आरक्षण नहीं हटाएगी। यह भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी की गारंटी है।

सांसद रिंकू ने कहा कि पिछड़े व दलित वर्ग के हितों को पहले से भी अधिक सुरक्षित करने के लिए माननीय पीएम मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण कानून को 2016 में संशोधित कर इसके अन्तर्गत 22 अपराधों की सूची को बढ़ा कर 47 कर दिया था। इस वजह से ये कानून और मजबूत और पहले से कठोर हो गया है।

श्री रिंकू ने कहा कि देश में गरीबी हटाने का काम मोदी काल में हुआ। कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन उन्होंने कभी गरीबी मिटाई नहीं। गरीबों को गरीब बनाये रखने का काम किया। लेकिन मोदी राज में ये तस्वीर बदल गई है। गरीबों को मुफ्त भोजन दिया गया और अगले पांच साल तक लगातार मुफ्त राशन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रामक प्रचार कर कांग्रेस चुनाव नहीं जीत सकती।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266467

Share this Post