Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में ला एंड आर्डर की स्थिति बेहद खराब, लोग पलायन को हो रहे मजबूर: सांसद रिंकू 

 

विक्रांत मदान 15अप्रैल 24जालंधर:- सांसद सुशील रिंकू ने  आम आदमी पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने कहा कि "आप" सरकार राज्य के लोगों की रक्षा करने में विफल साबित हुई है। विश्व हिंदू परिषद की नंगल इकाई के अध्यक्ष विकास बग्गा की अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई हत्या आप सरकार व नंगल प्रशासन के मुंह पर तमाचा है। उन्होंने कहा कि बग्गा रेलवे रोड पर अपनी हलवाई की दुकान पर बैठे थे, तभी शाम करीब 5 बजे दो युवक वहां पहुंचे और उनमें से एक ने उन पर हमला कर दिया, जिससे बग्गा खून से लथपथ हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

सांसद रिंकू ने कहा कि विकास बग्गा की हत्या कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही तरनतारन के वल्टोहा गांव में एक 55 वर्षीय महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। उसे पीटा गया और फिर नग्न करके गली में घुमाया गया। यह घटना शर्मनाक है और इसने पंजाब में हर किसी की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं की वजह से लोगों में डर का माहौल है और लॉ एंड आर्डर की स्थिति में आई इस शर्मनाक गिरावट के चलते लोग पंजाब से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।

सांसद रिंकू ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ रही है। मुख्यमंत्री मान राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधारने की बजाय अपना अधिकांश समय दिल्ली में बिता रहे हैं और दिल्ली शराब घोटाले में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लेने में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने लोगों को गुमराह करके सरकार बनाई है, जिसके दिल दहला देने वाले परिणाम अब सामने आने लगे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266468

Share this Post