Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब के सरकारी स्कूल में घटा बड़ा हादसा, एक की मौत

G2M news Jalandhar (Vikrant Madaan) 9/4/23 माछीवाड़ा साहिब : रोपड़ रोड पर स्थित गांव माछीवाड़ा खाम के सरकारी स्कूल में आज सुबह मिड-डे मील महिला वर्कर मनजीत कौर आयु 50 वर्ष की खाना बनाते समय आग लगने के कारण मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूल में मिड-डे मील वर्कर मनजीत कौर विद्यार्थियों के लिए खाना बना रही थी कि पास पड़े सिलेंडर की पाइप लीक हो गई जिससे आग भड़क गई और उसके कपड़ों को लग गई। मौके पर ही ड्यूटी कर रहे अध्यापक चरनजीत सिंह ने बड़ी मुश्किल से मनजीत कौर के कपड़ों की आग बुझाई पर तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुकी थी। घायल हालत में मिड-डे मील वर्कर मनजीत कौर को माछीवाड़ा अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज शुरू किया गया पर जख्मों का दर्द न सहते हुए उसकी मौत हो गई।    

 

मृतक मनजीत कौर का इलाज कर रहे डॉक्टर शुभम दत्त ने बताया कि आग लगने के कारण उसका शरीर बुरी तरह से झुलस गया था, जिस कारण उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही मृतक मनजीत कौर के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए समराला भिजवा दिया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268057

Share this Post