Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मेरे राम तेरे राम

#कापी_पेस्ट 

एक बार किसी ने कबीर जी से पूछा - किसको भज रहे हो जी?

कबीर जी ने कहा "राम जी को"

फिर उसने पूछा कौन से राम जी को? मैंने सुना है राम तो कई हैं।

एक राम अवधेश कुमारा,
एक राम दसरथ कर बेटा,
एक राम घट घट में लेटा,
एक राम है जगत पसारा
और एक राम है सभी से न्यारा।

तो कबीर दास जी को हंसी आ गई और कबीर साहिब थोड़ा टेढ़ा बोल देते थे, दिल पर चुभ जाये ऐसी बात।

तो उन्होंने कहा - 
तुम्हारी दृष्टि में राम चार है तो मेरी दृष्टि में तुम्हारे बाप भी चार है।

उस व्यक्ति को गुस्सा आया और बोला कि की महाराज ऐसे कैसे बोल रहे हो।

तो कबीर दास जी बोले की भाई क्रोध मत करो । मैं तुम्हे चारों गिना देता हूँ

एक बाप तेरे चाचा को भाई,
एक बाप तेरे दादा को जायो
एक बाप तेरे नाना को जवाई
एक बाप तेरे फूफा को सालो।

तो उस आदमी ने कहा - महाराज ये तो चारो एक ही है।

तब कबीर दास जी बोले जैसे ये चारों एक है, वैसे ही मेरो राम भी एक ही है।

सोई राम अवधेश का राजा
सोई राम दसरथ कर बेटा
सोई राम घट घट में लेटा
सोई राम है जगत पसारा
सोई राम है सभी से न्यारा।

अतः राम तो एक ही है।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256481

Share this Post