Sun, 08 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

राकेश राठौर व सन्नी शर्मा ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से की शिष्टाचार भेंट

राकेश राठौर व सन्नी शर्मा ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से की शिष्टाचार भेंट

पंजाब की राजनीतिक स्थिति व प्रदेश भाजपा द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों बारे में की विस्तार से चर्चा

जालंधर, 8 फरवरी(     ) - भाजपा पंजाब के महासचिव राकेश राठौर एवं भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश संयोजक सनी शर्मा ने भाजपा पंजाब प्रदेश के प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जी से भाजपा के प्रदेश कार्यालय चंडीगढ़ में पुष्पगुच्छ भेँट कर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने उनसे पंजाब के वर्तमान राजनीतिक परिपेक्ष में तेजी से बदलते घटनाक्रमों  के पश्चात की स्थिति व भाजपा द्वारा प्रदेश में अपनाई जा रही रणनीति और संगठनात्मक कार्यक्रमों के बारे में के बारे में  विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान दोनों नेताओं ने मोदी सरकार द्वारा पंजाब के जनसाधरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लिए विस्तार से चर्चा की। भाजपा पंजाब प्रदेश के प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी  प्रदेश प्रभारी होने के नाते प्रदेश कार्यालय चंडीगढ़ में प्रदेश में बने सभी सेलो के संयोजकों व को सह-संयोजकों के साथ बैठक करने के लिए आए थे इस बैठक में उन्होंने सभी सेलो के संयोजको के साथ बैठक कर उन्हें आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी अपनी तैयारी को पूर्ण अमलीजामा पहनाने के दिशा निर्देश दिए और जल्द से जल्द उन्हें अपनी-अपनी टीमों का विस्तार करने और उनका विस्तार किस तरह करना है इसके लिए दिशानिर्देश दिए।
इसी दौरान श्री राठौर ने पंजाब के  विभिन्न घटनाक्रमों के बाद जनसाधारण में बढ़ती असुरक्षा की भावना व अराजक वातावरण पर चिंता व्यक्त की। इन सब का पंजाब   की राजनीति पर प्रभाव व भाजपा द्वारा अपनाई जा रही संगठनात्मक रणनीति एवं आने वाले दिनों में प्रदेश भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे भी विस्तार से चर्चा की। 

कैप्शन- भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से पुष्पगुच्छे भेंट कर शिष्टाचार भेंट करते हुए भाजपा पंजाब के महासचिव राकेश राठौर एवं भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश संयोजक सनी शर्मा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 273452

Share this Post