Sat, 18 Jul 2026

शिव सेना (समाजवादी) ने हिमांशु पुरी को वार्ड नं-61 का प्रधान नियुक्त किया ।

बस्ती बावा खेल स्थित पार्टी कार्यलय में उत्तर भारत के सीनीयर उप-प्रमुख राजेश रिंकू की अध्यक्षता में विशेष बैठक की ।

आज तिथि 16 शिव सेना (समाजवादी) की एक विशेष बैठक मधुबन कालोनी, बस्ती बावा खेल स्थित पार्टी कार्यलय में उत्तर भारत के सीनीयर उप-प्रमुख राजेश रिंकू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पार्टी का विस्तार करते हुए हिमांशु पुरी को वार्ड नं-61 का प्रधान नियुक्त किया गया और ओकांर सिंह को वार्ड नं-62 का उप-प्रधान नियुक्त किया गया।नए पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वो पार्टी की तन मन धन से सेवा करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने में हर संभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर राजेश रिंकू ने नौजवानो से नशे से दूर रहने की अपील और कहा कि जो कोई युवक-युवती इस नशे के दलदल में फंस गया है उसे बाहर निकालने का प्रयास करें। इस मीटिंग में सौरव कुमार,ओम कुमार, सनी कुमार, प्रिंस कुमार, दीपक पुरी, ऐरी खुल्लर, अनमोल, अजय कुमार,सोनी,आर्यन, गुरप्रीत,गुरप्रताप,डीप शूर, मुनीश कुमार, विजय कुमार, कमल, अनमोल, हरीनेक, रोहित अभी सहित बड़ी गिनती में शिव सैनिक शामिल हुए।


133

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 176863