ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਬਰਸਾਤ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਸਾਰੇ ਵਾਰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਸੀਵਰੇਜ ਸਾਫ਼ ਕਰਵਾਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ : ਪਲਵੀ
अमृतसर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से प्रदर्शन आयोजित किया गया। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दोपहर के समय श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) पहुंचे, जहां माथा टेकने के बाद वह कार के जरिए गोल्डन गेट स्थित प्रदर्शन स्थल के लिए रवाना हुए।
मंच से लगे नारे, जुटी समर्थकों की भीड़
गोल्डन गेट पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे। मंच से युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान "कॉकरोच जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारे भी लगाए गए।
अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि अमृतसर में आयोजित यह आंदोलन पुणे और दिल्ली में हुए प्रदर्शनों से भी बड़ा साबित होगा। उन्होंने पार्टी के अभियान को देशभर में विस्तार देने की बात भी कही।
प्रशासन से ली गई थी अनुमति
जानकारी के अनुसार, इस प्रदर्शन की अनुमति अभिजीत दीपके ने ऑनलाइन माध्यम से डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय से प्राप्त की थी। प्रशासन की ओर से प्रदर्शन के लिए शाम 4 बजे से 7 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस रही तैनात
प्रदर्शन को देखते हुए अमृतसर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। कार्यक्रम शुरू होने से पहले पूरे क्षेत्र की जांच की गई और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
खट्टर का बयान भी आया सामने
इस बीच केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति इस पार्टी का समर्थन करेगा या इसकी फंडिंग करेगा, उसे देश के खिलाफ माना जाएगा। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
Comments
No comments yet.