जर्मनी में पंजाबी युवक की हत्या, मंदिर विवाद सुलझाने गया था राजविंदर सिंह
पंजाब की राजनीति में एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। लुधियाना के दाखा विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली जल्द ही अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वह मंगलवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होंगे।
AAP में जाने की अटकलों पर लगा विराम
हाल ही में अकाली दल पुनरसुरजीत से इस्तीफा देने के बाद मनप्रीत अयाली के आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने की चर्चाएं तेज थीं। हालांकि अब सामने आई जानकारी के अनुसार उन्होंने AAP की बजाय अमृतपाल सिंह से जुड़े राजनीतिक दल अकाली दल वारिस पंजाब दे का रुख करने का फैसला किया है।
अमृतपाल के पिता कराएंगे पार्टी में शामिल
मंगलवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह, मनप्रीत अयाली को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थकों के भी पार्टी में शामिल होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मनप्रीत अयाली के साथ उनके कई करीबी समर्थक तथा हाल ही में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव जीतने वाले कुछ नेता भी अकाली दल वारिस पंजाब दे का दामन थाम सकते हैं।
Comments
No comments yet.