Fri, 01 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

उज्वला योजना मे गैस कनेक्शन चूला  रेगुलेटर के पैसे लेने वाली गैस एजेंसी पर कारवाई होगी-अशोक सरीन हिक्की*

*केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री तक उज्वला योजना के गैस सिलेंडर,चूला,रेगुलेटर के बदले पैसे लेने वालो कि शिकायत पहुंची* 

*उज्वला योजना मे गैस कनेक्शन चूला  रेगुलेटर के पैसे लेने वाली गैस एजेंसी पर कारवाई होगी-अशोक सरीन हिक्की*

*इंडियन ऑयल,हिंदुस्तान पेट्रोलियम,भारत पेट्रोलियम के अधिकारी तुरंत कारवाई करे*


जालंधर 20 दिसंबर(       )भारत सरकार के केंद्रीय पैट्रोलियम विभाग द्वारा प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के निर्देश पर पूरे देश मे जरूरतमंद लोगो महिलाओं को उज्वला योजना के तहत फ्री मे दिये जा रहे गैस सिलेंडर,चूला,रेगुलेटर दिये जाने को लेकर जालंधर मे कुछ गैस एजेंसियों द्वारा जरूरतमंद लोगो को सरकार द्वारा दिये जा रहे फ्री चूल,रेगुलेटर की क्वालिटी पर सवाल खड़े कर उनको अपने निजी रेगुलेटर 1350 रुपए मे गैरकानूनी तरीके से उज्वला योजना के लाभार्थियों को बेचे जा रहे है।इस बात की पुष्टि भाजपा जालंधर के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट),जिला भाजपा प्रवख़्ता सन्नी शर्मा,जिला भाजपा कार्यालय सचिव जी.के सोनी,कार्यालय संचालन  कमेटी के सदस्य अनुज शारदा ने प्रेस को ब्यान जारी कर बोला कि उनको अलग-अलग इलाको से भाजपा कार्यकर्ताओ ने इस बात की जानकारी दी जिसके बाद केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पूरी जी को सारे मामले को लेकर लिखित शिकायत दर्ज करवा देकर अपील की गयी है कि तुरंत सभी गैस एजेंसियों समेत आई.ओ.सी,बी.पी.सी और एच.पी.सी के अधिकारियों को निर्देश जारी करे कि किसी भी उज्वला योजना के लाभआर्थी से गैस चूले,रेगुलेटर को आधार बना कर क्वालिटी की आढ़ मे किसी भी प्रकार से कोई भी पैसा ना लिया जाये।क्यूकी जनता से कुछ गैस एजेंसियो की गैरकानूनी कारगुजारी के चलते पैसे वसूल कर भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ विरोधी संदेश देने का कार्य विपक्षी दलो को लाभ देने के मकसद से किया जा रहा है।जिसको किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जा सकता है ।सरीन ने जनता से अपील करते हुए बोला कि केंद्र सरकार की उज्वाला योजना,आयुष्मान योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,स्वच्छ भारत योजना,जनधन योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री गरीब अनाज योजना समेत किसी भी योजना के किसी भी लाभार्थी से कोई भी सरकारी एवं गैर-सरकारी अधिकारी नेता किसी भी प्रकार से कोई भी पैसे या कोई डिमांड करता है तो लाभअर्थी भाजपा कार्यालय सीतला मन्दिर जालंधर मे जानकारी दे ताकि किसी भी प्रकार से किसी भी लाभार्थी से गैर-कानूनी वसूली कोई ना कर सके।

*कैप्शन-उज्वला योजना के अंतर्गत गैर-कानूनी तरीके से रेगुलेटर,गैस चूले के नाम पर वसूली करने वाली गैस एजेंसीयो बारे जानकारी देते अशोक सरीन हिक्की,जी.के सोनी,सन्नी शर्मा,अनुज शारदा,दिनेश खन्ना व अन्य*


15

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 155306