Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

नई वंदे भारत एक्सप्रेस को जालंधर में स्टॉपेज दिलवाने के लिए रेल मंत्री से मिले सांसद सुशील रिंकू 

नई वंदे भारत एक्सप्रेस को जालंधर में स्टॉपेज दिलवाने के लिए रेल मंत्री से मिले सांसद सुशील रिंकू 

कहा, प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक नगरी व एनआरआई हब को मिलना ही चाहिए स्टोपेज 

जालंधर, 20 दिसंबर-
30 दिसंबर से शुरू हो रही नई दिल्ली अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को जालंधर में स्टॉपेज दिलवाने की मांग को लेकर आज सांसद सुशील कुमार रिंकू केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले। उन्होंने कहा कि जालंधर प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक नगरी है,साथ ही एनआरआई हब भी है। इस ट्रेन के जालंधर रुकने से यहां के उद्यमियों व्यापारियों और एनालाइज को काफी फायदा होगा जिन्हें जालंधर नई दिल्ली के बीच इस हाई स्पीड ट्रेन में सफर करने का मौका मिलेगा। रिंकू ने कहा कि अगर वंदे भारत लुधियाना व अंबाला स्टेशन पर स्टॉपेज है तो जालंधर में भी जरुर होना चाहिए। इसका फायदा रेलवे को तो होगा ही साथ में लोगों के कीमती समय की भी बचत होगी।  उन्होंने कहा कि इससे पहले नई दिल्ली कटरा के लिए जो बंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गई थी उसे भी जालंधर में स्टॉपेज नहीं दिया गया जिससे यहां के लोग हताश हुए थे। इसलिए अब नई दिल्ली-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस में जालंधर को शामिल करना चाहिए।

सांसद रिंकू ने रेल मंत्री से कहा कि जालंधर पंजाब का बढ़ा स्टेशन है। इस स्टेशन पर भी हजारों की संख्या में हर रोज यात्री आते जाते हैं। वंदे भारत का सबसे ज्यादा फायदा व्यापारियों और कारोबारियों को होगा जिनके लिए समय बहुत कीमती हैं। अगर ट्रेन जालंधर रुकती है तो रेलवे का रेवेन्यू भी बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि वंदे भारत का स्टॉपेज जालंधर में न होने से लोगों में निराशा है। उम्मीद है कि उनकी इस मांग को जल्द ही पूरा किया जाएगा।  

नई दिल्ली से अमृतसर के बीच 450 किलोमीटर की दूरी है। वंदे भारत एक्सप्रेस ये दूरी महज 5 घंटे में पूरी कर लेगी। रेलवे ने वंदे भारत चलने का समय तय कर दिया है। जिसका शैड्यूल भी जारी किया गया है। ये ट्रेन अमृतसर से शुरु की जाएगी और समय सारणी के अनुसार अमृतसर से चलने का समय सुबह 7.55 होगा और दिल्ली 1.05 मिनट पर पहुंच जाएगी। सांसद सुशील रिंकू ने उम्मीद जताई है कि उनकी मांग पर रेलवे की तरफ से सकारात्मक रुख अपनाया जाएगा और इस ट्रेन के स्टॉपेज में जालंधर को शामिल किया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221415

Share this Post