जालंधर में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम, शिवसेना नेता और साथी को पुलिस ने दबोचा
अकाली-भाजपा गठबंधन सियासी लालसा और मौकापरस्ती का समझौता
जालंधर आज तिथि 24 नवंबर (सोनू) :कांग्रेस नेता और पंजाब ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर रविश राज शर्मा ने अकाली दल और भाजपा के दोबारा हुए गठबंधन पर कड़ा एतराज जताते हुए दोनों पार्टियों के नेताओं से सवाल किया कि जिन मुद्दों को लेकर उन्होंने पहले गठबंधन तोड़ा था, क्या वे सभी मुद्दे अब खत्म हो चुके हैं? उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों, नशे और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों पर दोनों दलों के बीच मतभेद सामने आए थे। भाजपा के कारण हुए किसान आंदोलन के दौरान किसानों की शहादत को क्या अकाली दल ने भुला दिया है? पंजाब के लोग जानना चाहते हैं कि आखिर किन परिस्थितियों और किन शर्तों पर दोनों पार्टियों ने फिर हाथ मिलाया है।रविश राज शर्मा ने कहा कि गठबंधन टूटने के बाद भाजपा ने पंजाब में नशे की समस्या के लिए अकाली दल को जिम्मेदार ठहराया था। अब वही भाजपा पंजाब से नशा खत्म करने के नाम पर अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह भी याद रखना चाहिए कि पंजाब में नशे की बड़ी खेपें सीमा पार से आती हैं और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे 50 किलोमीटर के क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी की अहम जिम्मेदारी केंद्र सरकार के अधीन एजेंसियों की है। ऐसे में भाजपा अपनी जिम्मेदारी से कैसे बच सकती है? उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि यह गठबंधन पंजाब के हितों के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक फायदे और सत्ता की लालसा में किया गया समझौता है।


Comments
No comments yet.