जालंधर में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम, शिवसेना नेता और साथी को पुलिस ने दबोचा
पंजाब की राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया जब केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मोहाली के खरड़ में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। सुबह से ही जांच एजेंसी की टीमें दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हैं। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मौके पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के साथ-साथ पंजाब पुलिस के जवानों को भी बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।
सुखबीर बादल के करीबी हैं खेड़ा
रविंदर सिंह खेड़ा को अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का बेहद करीबी माना जाता है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उन्हें खरड़ विधानसभा क्षेत्र का हलका इंचार्ज नियुक्त किया हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि कल ही अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच गठबंधन का ऐलान हुआ था, जिसकी खुशी में लड्डू बांटकर जश्न मनाने वालों में रविंदर सिंह खेड़ा सबसे आगे नजर आए थे। और आज सुबह ही उत्तर प्रदेश नंबर की गाड़ियों में सवार होकर पहुंची ED की टीम ने उनके ठिकानों पर दबिश दे दी।
पुराने शेलर घोटाले से जुड़ रहे हैं जांच के तार
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, ED की यह कार्रवाई एक पुराने मामले की जांच का हिस्सा है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला बहुचर्चित 'शेलर घोटाले' से जुड़ा हुआ है। इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय के पास पहले से ही मामला विचाराधीन था और ट्रायल चल रहा था। इसी कड़ी में पुख्ता सबूत जुटाने के लिए एजेंसी ने यह छापेमारी की है। फिलहाल अधिकारी घर के भीतर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और रिकॉर्ड की जांच जारी है।


Comments
No comments yet.