जालंधर में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम, शिवसेना नेता और साथी को पुलिस ने दबोचा
भले ही कड़ाके की ठंड ने अभी पूरी तरह दस्तक न दी हो, लेकिन सुबह और शाम के समय पड़ने वाली धुंध ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। धुंध के कारण हाइवे पर वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। खासकर तड़के सुबह घनी धुंध से विजिबिलिटी घटने लगी है, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
25 से 27 नवंबर तक यैलो अलर्ट, सफर पर पड़ सकता है असर
मौसम विभाग ने 25 से 27 नवंबर तक धुंध को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक जालंधर समेत आसपास के जिलों में धुंध का प्रभाव देखने को मिल सकता है। खुले मैदानी इलाकों और हाइवे पर इसका असर ज्यादा रहने की उम्मीद है, जबकि शहरी क्षेत्रों में भी धुंध छा सकती है। इससे रोजमर्रा की आवाजाही के साथ-साथ परिवहन सेवाओं पर भी असर पड़ने की संभावना है, जिससे सुबह काम पर निकलने वालों और लंबी दूरी का सफर करने वालों को गंतव्य तक पहुंचने में ज्यादा समय लग सकता है।
बर्फबारी से गिरेगा पारा, अगले हफ्ते बादलों के आसार
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर पंजाब में भी दिखने लगा है, जहां पिछले कुछ दिनों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है। 24 नवंबर को पंजाब में सबसे कम तापमान फरीदकोट में 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन अगले सप्ताह के बाद बादल छाने की संभावना जताई गई है। धूप और बादलों के बीच रहने वाली स्थिति से ठंड का असर और बढ़ सकता है।


Comments
No comments yet.