Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जिला महामंत्री राजेश कपूर को जिला भाजपा महिला मोर्चा का प्रभारी नियुक्त

जलांधर(5नवम्बर) भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने सीनियर लीडरशिप और जिला प्रभारी पुष्पिंदर सिंगल से विचार विमर्श करके जिला महामंत्री राजेश कपूर को जिला भाजपा महिला मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया है।सुशील शर्मा ने इस नियुक्ति पर उन्हें मुबारकबाद दी है।महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनू शर्मा ने उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि जिला महिला मोर्चा निगम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है तथा इस बार भाजपा की अप्रत्याशित जीत होगी।उन्होंने कहा कि हमारा मोर्चा हर वार्ड,हर मंडल तक केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को लेकर जायेगा और इस बार निगम चुनावों में विजय पताका लहरायेगे।राजेश कपूर ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए कहा कि  वे पूरी तरह तन्मयता से कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो ज़िम्मेदारी मुझे सौपी गई है,मैं उसे पूरी तरह वचनवद्ध होकर निभाऊँगा।उन्होंने कहा कि जल्दी ही महिला मोर्चे के मंडल प्रभारियों की नियुक्तियां की जायेगी और जिला महिला मोर्चा पूरी वचनबद्धता से निगम चुनावों में पार्टी जीत में अहम भूमिका निभायेगा।इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू शर्मा,मोर्चा महामंत्री सुखबीर चट्ठा,जिला आईटी विभाग अध्यक्ष दीपाली बागड़िया आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218968

Share this Post