Sun, 11 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में 'युद्ध नशे के विरुद्ध' मुहिम तेज, दवाइयों का स्टॉक और दस्तावेज खंगाले

पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत जालंधर पुलिस इस समय पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में आज शहर के वेस्ट हलके में पुलिस और सेहत विभाग की संयुक्त टीमों ने एक बड़ा कॉसो (CASO) ऑपरेशन चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने जगदंबे मेडिकल स्टोर समेत तीन प्रमुख दवाइयों की दुकानों, दो सार्वजनिक पार्कों और एक नशा मुक्ति केंद्र पर अचानक दबिश दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत एक व्यक्ति गिरफ्तार
इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि पुलिस को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग पार्कों में बैठकर नशा करते हैं और संदिग्ध गतिविधियां चलाते हैं। इसी सूचना के आधार पर आज वेस्ट हलके में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उससे पूछताछ की जा रही है।

दवाइयों की दुकानों पर खंगाले गए स्टॉक और दस्तावेज
अभियान के दौरान सेहत विभाग की टीम भी पूरी तरह सक्रिय रही। ड्रग इंस्पेक्टर अमित बंसल ने पुलिस बल के साथ मिलकर तीनों मेडिकल स्टोरों पर गहन छानबीन की।

ड्रग इंस्पेक्टर अमित बंसल ने बताया कि दुकानों के स्टॉक रजिस्टर और तमाम लीगल दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई है। हालांकि, शुरुआती जांच में इन दुकानों से फिलहाल कोई संदिग्ध या प्रतिबंधित दवाई बरामद नहीं हुई है, लेकिन नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए यह अभियान शहर के अन्य हिस्सों में भी लगातार जारी रहेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 228244

Share this Post