जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर वार्ड नंबर 47 के अवतार नगर स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक श्री शीतल अंगुराल एवं वार्ड नंबर 47 के इंचार्ज व भाजपा नेता श्री हरीश ढल्ल जी द्वारा छात्राओं को स्कूल बैग, नोटबुक एवं स्टेशनरी वितरित की गई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने स्कूल के विद्यार्थियों से मुलाकात की और कहा कि बच्चे ही हमारे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
भाजपा नेता हरीश ढल्ल ने भी विद्यार्थियों की हौसला-अफजाई करते हुए कहा कि ढल्ल परिवार हमेशा से समाज सेवा के लिए वचनबद्ध रहा है और भविष्य में भी जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती अंजू भाटिया, राजीव भाटिया, नरेश ढल्ल, अजय शर्मा, गगन ढल्ल, करण, प्रेम कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोल्डी भगत, डिम्पी सचदेवा (प्रवक्ता, भाजपा जालंधर), भाजपा नेता संदीप पाहवा, लकी भगत, करनैल जी सहित इलाके के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Read News Details
Comments
No comments yet.