Fri, 11 Sep 2026
Post Details

पंजाब की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है” — भाजपा सीनियर लीडर विक्रांत मदान

 

 

G2M 11सितंबर 2026:- भाजपा सीनियर लीडर विक्रांत मदान ने पंजाब की मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब की जनता अब केवल वादों और विज्ञापनों से प्रभावित होने वाली नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने बड़े-बड़े वादे करके पंजाब की सत्ता हासिल की थी, लेकिन आज जनता मूलभूत सुविधाओं, कानून-व्यवस्था, रोजगार, विकास और बेहतर प्रशासन जैसे मुद्दों पर जवाब मांग रही है।

 

विक्रांत मदान ने कहा कि “सरकार को अब चुनावी राजनीति से ऊपर उठकर पंजाब के लोगों की वास्तविक समस्याओं का समाधान करना चाहिए। पंजाब की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में हर वादे और हर दावे का हिसाब लिया जाएगा।”

 

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और पंजाब के विकास, युवाओं के भविष्य तथा आम लोगों की समस्याओं के लिए लगातार संघर्ष करेगी।

 

— विक्रांत मदान

भाजपा सीनियर लीडर

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 217807

Share this Post