Thu, 10 Sep 2026
Post Details

Canada में 2 गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 20 साल के पंजाबी युवक की मौत

कनाडा के ओटावा में बुधवार सुबह दो गाड़ियों की टक्कर में 20 साल के पंजाबी नौजवान की मौत हो गई है, जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया है। मृतक की पहचान ब्रह्मजोत सिंह के रूप में हुई है, जो होशियारपुर के टांडा का रहने वाला बताया जा रहा है। ब्रह्मजोत 2 साल पहले ही कनाडा गया था। 

गाड़ियों में टक्कर के बाद लगी आग
घटना के बारे में स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि किआ सोरेंटो और होंडा C.R.V. के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई और वे एक दूसरे से करीब 25 मीटर की दूरी पर जल रही थी। जब फायरफाइटर्स ने आग बुझाना शुरू किया तो उन्हें गाड़ी की अगली सीट पर एक व्यक्ति नजर आया। जलती हुई गाड़ी के अंदर मौजूद व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक ब्रह्मजोत एक्सीडेंट के समय गाड़ी चला रहा था। दूसरी गाड़ी का 30 साल का ड्राइवर भी एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसका ईलाज चल रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 217561

Share this Post