पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता भगत चुन्नी लाल के निधन के सदमे से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि अब मोहिंदर भगत के जीजा मोहन भगत का भी निधन हो गया है। लगातार दो करीबी सदस्यों की मौत से परिवार में मातम का माहौल है।
पिछले कुछ समय से चल रहे थे बीमार
जानकारी के मुताबिक, मोहन भगत पिछले कुछ समय से ब्रेन हेमरेज की बीमारी से परेशान चल रहे थे। बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद परिवार और करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
कुछ ही समय में परिवार को मिला दूसरा बड़ा झटका
मोहिंदर भगत के पिता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का हाल ही में निधन हुआ था। परिवार अभी इस दुख से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि अब मोहन भगत के निधन ने एक और गहरा सदमा दे दिया है। लगातार दो मौतों के बाद परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों का दुख और बढ़ गया है।
Comments
No comments yet.