घरेलू बजट पर महंगाई की मार! 1 सितंबर से बदल गए ये जरूरी नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर
विक्रांत मदान:- Clean Punjab अभियान पर भाजपा नेता का सवाल—“अगर सफाई व्यवस्था मजबूत है तो शहर में बार-बार कूड़े के ढेर क्यों लगते हैं?”
विक्रांत मदान:- जालंधर को झाड़ू वाले फोटो नहीं, स्थायी सफाई व्यवस्था चाहिए—जनता अब भाषण नहीं, हिसाब चाहती है।
G2M जालंधर 1 सितंबर 2026: पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए “Clean Punjab” अभियान के बीच भाजपा नेता एवं वार्ड इंचार्ज विक्रांत मदान ने जालंधर की सफाई व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार और नगर निगम प्रशासन पर तीखा हमला बोला है।
विक्रांत मदान ने कहा कि सिर्फ सड़क पर झाड़ू लगाने और फोटो खिंचवाने से जालंधर स्मार्ट और स्वच्छ शहर नहीं बनेगा। सरकार को यह बताना होगा कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों पैदा होती है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल होते ही शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग जाते हैं।
हाल ही में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान शहर के कई हिस्सों में भारी मात्रा में कूड़ा जमा हुआ था और कुछ स्थानों पर कचरे के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ।
भाजपा नेता ने कहा, “अगर सरकार के पास लगभग 600 करोड़ रुपये का Solid Waste Management Project है, तो जालंधर की जनता को यह जवाब भी मिलना चाहिए कि इस प्रोजेक्ट से शहर को वास्तव में क्या मिलेगा, इसकी समयसीमा क्या है और जवाबदेही किसकी होगी?” नगर निगम के इस प्रोजेक्ट को लेकर हाल में करीब ₹607 करोड़ की योजना चर्चा में रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार को “इवेंट मैनेजमेंट” नहीं बल्कि “गार्बेज मैनेजमेंट” पर ध्यान देना चाहिए।
“एक दिन मंत्री, मेयर और अधिकारी झाड़ू लगा दें, इससे समस्या खत्म नहीं होगी। जालंधर की जनता को रोजाना घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था, कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निपटारा, साफ सड़कें और जवाबदेह नगर निगम चाहिए।”
विक्रांत मदान ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि ‘Clean Punjab’ अभियान के दौरान ही शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो अभियान खत्म होने के बाद क्या होगा?
उन्होंने आप सरकार को चुनौती देते हुए कहा, “हम सरकार से सिर्फ यह नहीं पूछ रहे कि आज कितनी सफाई हुई; हम पूछ रहे हैं कि अगले पांच साल तक जालंधर को गंदगी से मुक्त रखने की आपकी स्थायी योजना क्या है?”
विक्रांत मदान ने ये भी कहा कि भाजपा जालंधर के लोगों से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक फायदे के लिए नहीं, बल्कि जनता की आवाज के रूप में उठाती रहेगी।
Comments
No comments yet.