Mon, 31 Aug 2026
Post Details

सड़कों की बदहाल व्यवस्था, तहबाजारी और अवैध निर्माण को लेकर BJP नेता विक्रांत मादान ने AAP सरकार पर साधा निशाना

 

 

G2M जालंधर 30 अगस्त 2026:- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वार्ड इंचार्ज-33 विक्रांत मादान ने शहर में सड़कों की कथित बदहाल स्थिति, तहबाजारी व्यवस्था तथा अवैध निर्माण को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

 

विक्रांत मादान ने कहा कि “AAP के राज में शहर की सड़कों की अव्यवस्था लगातार गंभीर होती जा रही है। लोगों को रोजाना टूटी-बदहाल सड़कों, अतिक्रमण और ट्रैफिक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार और प्रशासन का इन मूलभूत समस्याओं की ओर अपेक्षित ध्यान दिखाई नहीं दे रहा।”

 

उन्होंने आरोप लगाया कि तहबाजारी और अवैध निर्माण पर प्रभावी एवं समान कार्रवाई के अभाव में कई इलाकों में सार्वजनिक रास्ते प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।

 

विक्रांत मदान ने प्रशासन से मांग की कि शहर की सड़कों की स्थिति का तत्काल जायजा लेकर जरूरी मरम्मत करवाई जाए तथा अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई की जाए।

 

उन्होंने कहा कि सरकार को राजनीतिक बयानबाजी के बजाय जमीनी स्तर पर काम करके जनता को राहत देने पर ध्यान देना चाहिए। शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं और बेहतर व्यवस्था की हकदार है तथा प्रशासन को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी चाहिए।

 

विक्रांत मादान ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो भाजपा जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी और प्रशासन से जवाब मांगेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 213451

Share this Post