Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर मॉडल टाउन में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, 2 कारों की टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बची जान

जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में मंगलवार सुबह करीब 9:46 बजे माता रानी चौक के पास दो गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार बेकाबू होकर बीकानेर स्वीट्स की दुकान में जा घुसी। इस दौरान दुकान के मालिक अके सिंह कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हादसे में उनके पैरों में चोट आई है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

पीछे से आई कार ने मारी टक्कर, दुकान में घुसी गाड़ी
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजकर 46 मिनट पर जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमनीक रंधावा उर्फ लक्की रंधावा की बताई जा रही गाड़ी बीकानेर स्वीट्स के पास मोड़ ले रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी बेकाबू हो गई और सीधे बीकानेर स्वीट्स की दुकान में जा घुसी।

तेज रफ्तार गाड़ियों में हुई थी टक्कर
दुकान के मालिक अके सिंह ने बताया कि उन्होंने गाड़ी को अपनी तरफ आता देख खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद गाड़ी उनके पैर के ऊपर से निकल गई। हादसे में उनके पैरों में चोट लगी है। उनका कहना है कि दोनों गाड़ियों की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी।

मालिक के बेटे ने गनमैन पर लगाए आरोप
बीकानेर स्वीट्स के मालिक के बेटे पकंज ने आरोप लगाया कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन की गाड़ी उनका गनमैन चला रहा था। उनका कहना है कि हादसे के बाद भी चालक अपनी गलती मानने को तैयार नहीं था। पकंज के मुताबिक, उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की प्रतिक्रिया को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए।

पकंज का दावा है कि पुलिस की ओर से उनसे कहा गया, "तुम्हारे पिता मरे तो नहीं हैं न।" इस कथित बयान को लेकर परिवार ने नाराजगी जताई है। फिलहाल हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218599

Share this Post