Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

स्वर्गीय काका चन्नप्रीत की याद में लगाया गया 12वां फ्री मेडिकल तथा  खून दान कैंप 

स्वर्गीय काका चन्नप्रीत की याद में लगाया गया 12वां फ्री मेडिकल तथा  खून दान कैंप 

सांसद सुशील रिंकू की धर्मपत्नी डॉ सुनीता रिंकू तथा विधायक रमन अरोड़ा ने किया कैंप का शुभारंभ 

400 के करीब लोगों ने उठाया फ्री मेडिकल कैंप का लाभ

केवल कृष्ण
जालंधर : पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया के स्वर्गीय स्पुत्र काका चन्नप्रीत सिंह (चन्नी) की याद में आयोजित 12वां मेगा हड्डियों, दिल के मरीजों, आंखों, नाक, कान, गले, दांतों तथा फिजियोथैरेपी का फ्री मेडिकल कैंप 17 सितंबर 2023,  रविवार को चन्नप्रीत मेमोरियल चैरिटेबल अस्पताल , गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बस्ती गुजां जालंधर में सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक लगाया गया।
 जिसका शुभारंभ सांसद सुशील रिंकू की धर्मपत्नी डॉ सुनीता रिंकू तथा जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा द्वारा किया गय।
17 सितंबर को प्रातः 8 बजे कीर्तन अरदास के पश्चात कैंप का शुभारंभ किया गया तथा 
 इस कैंप में जरनल रोगों के विशेषज्ञ डॉ तरनदीप सिंह, डॉ पवन अरोड़ा, डॉ पलक आनंद, डॉ मानसा, दांतों  की विशेषज्ञ डॉ जसबीर कौर ने मरीजों का परिक्षण किया तथा मुफ्त दवाइयां दी गई। कैंप दौरान 70 लोगों की आंखों का परिक्षण किया गया,88 लोगों के दांतों की जांच की गई,100 हड्डियों,72 मरीजों का बीएमडी टेस्ट तथा 90 लोगों की कान व गले का फ्री  चैक आप किया गया। जरुरतमंद रोगियों को दवाईयां तथा ऐनके मुफ्त दी गई।वही आगाज एनजीओ द्वारा थेलेसीमिया बच्चों के लिए एक खून दान कैंप का आयोजन भी किया गया ।
कैंप में अस्पताल कमेटी तथा सहयोगी साथियों का हौसला अफजाई करने के लिए विशेष रूप से आप नेता महेंद्र भगत आत्म प्रकाश सिंह बबलू समाज सेवक सुभाष शूर, रमेश महाजन प्रभात कंबोज तरसेम थापा विपिन शर्मा उपस्थित रहे।
 कमलजीत सिंह भाटिया ने
बताया कि इस कैंप में डॉ तरनदीप सिंह, डॉ चेतन गोयल, डॉ आरिफ इकबाल, डॉ परीनिता अहीर, डॉ पवन अरोड़ा, डॉ पलक आनंद, डॉ मानसी मरीजों का निरीक्षण कर मुफ्त दवाइयां देंगे।
आगाज एनजीओ के प्रधान परमप्रीत सिंह विट्टी ने बताया कि उनकी एनजीओ की तरफ से थेलेसीमिया बच्चों के लिए एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस कैंप में अलग-अलग सोसाइटी में भारत विकास परिषद जालंधर दक्षिण के डॉक्टर राजेश मनन, रमेश विज, डॉक्टर जोगिंदर अरोड़ा, चमन लाल सारंगल, सतनाम अरोड़ा, गोपाल कृष्ण अरोड़ा, केएल अरोड़ा, अशोक सारंगल, आगाज संस्था की तरफ से परमप्रीत सिंह बिट्टी, अमरजीत सिंह मंगा, सुखबीर सिंह गोल्डी, प्रभप्रीत सिंह बेदी, जगदीप सिंह, जितेंद्र पाल सिंह सोढ़ी, हुमन केयर सोसाइटी से प्रदीप अत्री, अमनदीप सिंह, दमनप्रीत सिंह भाटिया, नौजवान सुधार सभा से अशोक चड्ढा, दर्शन सिंह गुलाटी, रिकी खन्ना, अमित चावला, जितेंद्र कुमार, शास्त्री नगर सुधार सभा की तरफ से हरदीप जरेवाल ,चंद्र प्रकाश, भजन लाल, नवदीप जरेवाल, विजय कनौजिया, महेंद्र पाल, अश्विनी कुमार अरोड़ा, ग्रीन लाइफ वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से कमल टक्कर, हरप्रीत सिंह गांधी, सोनू कंडा, अश्वनी वर्मा, लवली ओबराय, दशहरा ग्राउंड से सुभाष चौहान, अशोक चौहान,नंद लाल भगत,हरबंस भगत के अलावा के अलावा बड़ी संख्या में शहर के  गणमान्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर चरनप्रीत चैरिटेबल अस्पताल के चेयरमैन  कमलजीत सिंह भाटिया, प्रधान अमरजीत सिंह धमीजा, इंद्रवीर सिंह, अमृतपाल सिंह भाटिया, हरचरण सिंह भाटिया, शेर सिंह, अमरजीत सिंह भाटिया, गुरजीत सिंह, बलविंदर सिंह ग्रीनलैंड, कश्मीर सिंह, नवदीप सिंह आशु, सलील घई, हरजीत सिंह कालड़ा, गुरदीप सिंह, गुरजीत सिंह पोपली, नरेंद्र सिंह चीमा, अमृतपाल सिंह, जितेंद्र बंसल एवं अन्य सदस्यों द्वारा आए हुए मेहमानों तथा सहयोगी संस्थाओं के सदस्यों को सम्मानित करते हुए कैंप को सफल बनाने में निभाई भुमिका के लिए आभार व्यक्त किया गया।


13

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146927