Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत, पीछे से तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

ऑस्ट्रेलिया में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बटाला के रहने वाले 36 वर्षीय पंजाबी युवक स्नेहपाल की मौत हो गई। स्नेहपाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और मेलबर्न में एक कंपनी में काम करता था। हादसे की खबर जैसे ही परिवार को मिली, घर में मातम छा गया।

कार में बैठे स्नेहपाल को पीछे से मारी टक्कर
परिवार के मुताबिक, स्नेहपाल मेलबर्न में अपनी कार में बैठा हुआ था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उसकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और स्नेहपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

11 साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था 
परिवार ने बताया कि स्नेहपाल पिछले करीब 11 साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था। करीब डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी मेलबर्न में डेंटल सर्जन के तौर पर काम करती है। परिवार के मुताबिक, स्नेहपाल के अचानक निधन से पत्नी और माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

कनाडा से अंतिम दर्शन के लिए रवाना हुईं बहनें
स्नेहपाल की बहनें अपने भाई के अंतिम दर्शन के लिए कनाडा से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुकी हैं। वहीं परिवार ने पंजाब और भारत सरकार से अपील की है कि स्नेहपाल का पार्थिव शरीर भारत लाने में मदद की जाए, ताकि परिवार अपने बेटे का अंतिम संस्कार मातृभूमि में कर सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 255302

Share this Post