झोटा हत्याकांड: आरोपी अश्विनी कुमार के घर पहुंची CBI, इलाके में बैरिकेडिंग
पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों ने एक बार फिर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया है। अमृतसर के दाउके गांव में शनिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक संदिग्ध घुसपैठिए को गोली मारकर ढेर कर दिया। यह घटना थाना घरिंडा क्षेत्र के अंतर्गत कंटीली तार के पास हुई। जानकारी के अनुसार, बीएसएफ के जवान इलाके में अपनी नियमित गश्त कर रहे थे, तभी उनकी नजर कंटीली तार के समीप मौजूद झाड़ियों में हो रही संदिग्ध हलचल पर पड़ी।
चेतावनी के बावजूद नहीं रुका संदिग्ध
झाड़ियों में हलचल देखते ही जवानों ने तुरंत सतर्कता बरती और संदिग्ध व्यक्ति को बाहर आने के लिए कहा। कुछ समय बाद वह व्यक्ति झाड़ियों से निकलकर सीधे कंटीली तार को पार करने का प्रयास करने लगा। बीएसएफ जवानों ने उसे रुकने और आगे न बढ़ने की सख्त चेतावनी दी, लेकिन उसने आदेश को अनसुना कर दिया। घुसपैठिए के न रुकने पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जवानों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से उस संदिग्ध व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पहचान अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी
इस एनकाउंटर के तुरंत बाद बीएसएफ ने स्थानीय थाना घरिंडा पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की सघन जांच शुरू कर दी। मृतक के शव की तलाशी लेने पर उसके पास से केवल एक तंबाकू का पैकेट बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, उसके पास से ऐसा कोई भी पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला है जिससे यह पता चल सके कि वह कौन था और कहां से आया था। फिलहाल मृतक की पहचान अज्ञात है। घरिंडा पुलिस ने बीएसएफ की आधिकारिक शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।





Comments
No comments yet.