Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ अभियान के आखिरी दिन कांग्रेस में बवाल, मलेरकोटला में जमकर नारेबाजी

पंजाब में कांग्रेस के ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ अभियान के आखिरी दिन मलेरकोटला में उस समय हंगामा हो गया, जब स्टेज पर चढ़ने को लेकर कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए। कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान पूर्व विधायक जसवीर सिंह जस्सी जब स्टेज पर जाने लगे तो रजिया सुल्ताना के पक्ष के कांग्रेस नेताओं ने उन्हें रोक दिया।

जस्सी को रोकने के बाद दोनों पक्षों में नारेबाजी
जसवीर सिंह जस्सी को स्टेज पर चढ़ने से रोके जाने के बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। अपने-अपने नेताओं के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल का माहौल गर्म हो गया और कांग्रेस के अंदर चल रही गुटबाजी एक बार फिर सार्वजनिक तौर पर दिखाई दी।

राजा वड़िंग को स्टेज छोड़कर नीचे आना पड़ा
माहौल बिगड़ता देख पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्टेज से नीचे उतर आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर स्थिति को शांत करने की कोशिश की। खबर लिखे जाने तक राजा वड़िंग स्टेज के नीचे ही बैठे हुए थे।

भूपेश बघेल भी कार्यक्रम में होंगे शामिल
‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ अभियान के इस कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अभियान के जरिए पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दे रही है।

खन्ना में चन्नी गुट ने लगाए बड़े होर्डिंग्स
वहीं, खन्ना में कांग्रेस के चन्नी गुट के समर्थकों ने बड़े स्तर पर होर्डिंग्स लगाए हैं। इन होर्डिंग्स के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बैठक में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। ऐसे में अभियान के आखिरी दिन मलेरकोटला में हुए विवाद और खन्ना में लगे होर्डिंग्स ने पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी सियासत को फिर चर्चा में ला दिया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235252

Share this Post