Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लुधियाना में पुरानी रंजिश का खूनी खेल! 15-18 राउंड फायरिंग, युवक की दर्दनाक मौत

लुधियाना के टिब्बा रोड स्थित स्वतंत्रता नगर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कार सवार हमलावरों ने युवक को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान करीब 15 से 18 राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है। गोलीबारी में युवक को 5 गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है।

कार में सवार होकर आए हमलावरों ने घेरा
जानकारी के अनुसार हरजिंदर सिंह की कुछ युवकों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। बताया जा रहा है कि वह बीते दिन स्वतंत्रता नगर इलाके में मौजूद था। इसी दौरान कार में सवार होकर आए विरोधी गुट के हमलावरों ने उसे घेर लिया और उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हमलावरों ने लगातार कई राउंड फायर किए। इनमें से 5 गोलियां हरजिंदर सिंह के शरीर में लगीं। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
फायरिंग की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वारदात के बाद हमलावर हथियारों समेत मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल हरजिंदर सिंह को तुरंत सीएमसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके से मिले गोलियों के खोल, CCTV खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और थाना टिब्बा के प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान गोलियों के खोल बरामद किए हैं। इसके अलावा आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनके आधार पर मुख्य आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235250

Share this Post